– मौसम विभाग ने कहा, जयपुर में आगामी दिनों में मौसम रहेगा शुष्क
जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे धूप के तीखे तेवर नजर आए। आज सवेरे जयपुर के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। इससे आमजन को तेज गर्मी का अहसास हुआ। वहीं आज दिन में जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है। प्रदेश के पूर्वी जिलों में भी गर्मी के तीखे तेवर बरकरार है। आज भरतपुर, धौलपुर, करौली व अलवर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं मेवाड़ अंचल में भी तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। रेगिस्तानी जिलों में आज तापमान सबसे ऊपर रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने का अनुमान है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने का अनुमान है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने का अनुमान है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज नयूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम साफ रहने व तेज धूप की वजह से मौसम गर्म रहने की संभावना है।