28 नवंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 21 November 2025 : 21 नवंबर राशिफल : मेष, वृषभ, मिथुन… जानें अपनी राशि का हाल, शुभ रंग और अंक

Aaj Ka Rashifal 21 November 2025 : आज का राशिफल 21 नवंबर 2025: जानें सभी 12 राशियों (मेष से मीन) का दैनिक भविष्यफल, प्रेम संबंध, करियर, और आर्थिक स्थिति।

3 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 21 November 2025

Aaj Ka Rashifal 21 November 2025 : आज का राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 21 November 2025 : आज, 21 नवंबर 2025, शुक्रवार के दिन, ज्येष्ठा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में चंद्रमा के संचार के साथ आपके सितारे क्या कह रहे हैं? दैनिक राशिफल के माध्यम से जानें कि प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और वित्त के मामले में आपका दिन कैसा रहने वाला है। आज प्रतिपदा तिथि 02:47 सायं तक रहेगी, जिसके बाद द्वितीया तिथि शुरू होगी। यदि आप कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं, तो राहुकाल के समय (10:46 प्रात: से 12:06 अपराह्न तक) को नजरअंदाज करें। अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग और शुभ अंक जानकर दिन की शुरुआत करें और आने वाली चुनौतियों व अवसरों के लिए तैयार रहें। पढ़ें पंडित मुकेश भारद्वाज का आज का राशिफल।

आज का मेष राशिफल (Aaj ka Mesh Rashifal)

कार्यों की गति बढ़ाने पर जोर रहेगा। ऊर्जा का सही उपयोग करना होगा। विवादों से दूरी बनानी होगी। मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक मामलों में छोटी-छोटी सफलताओं से आसान्वित रहेंगे।
शुभ रंग - क्रीम कलर
शुभ अंक - 2

आज का वृषभ राशिफल (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

भावनात्मक जुड़ाव तनावपूर्ण हो सकते हैं। पुरानी बातों को व्यर्थ महत्व देने से बचना होगा। प्राकृतिक स्थान की यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। उच्च अधिकारियों की अवहेलना करने से बचना होगा।
शुभ रंग - पीच कलर
शुभ अंक - 4

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

दैनिक कार्यो में व्यवहार कुशलता दिखानी होगी। खर्चो पर नियंत्रण भविष्य को सुरक्षित करने में मददगार रहेगा। भावनात्मक संबंधों पर निर्भरता बढ़ेगी। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक तनाव कम होंगे।
शुभ रंग - ग्रे कलर
शुभ अंक - 5

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

आवश्यक कार्यों पर एकाग्रता बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। दूसरों का प्रभाव कार्यक्रमों में बदलाव का कारण बन सकता है। आर्थिक रूप से निश्चित अनुभव करेंगे। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा।
शुभ रंग - पीच कलर
शुभ अंक - 2

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

कार्यों की गतिशीलता में सुधार होगा। भावनात्मक रूप से स्थिरता दिखानी होगी। नए संबंधों के प्रति झुकाव बढ़ेगा। प्रिय जन से मुलाकात प्रसन्न्ता देगी। आध्यात्मिक कार्यों का हिस्सा हो सकते हैं।
शुभ रंग - ओरेंज कलर
शुभ अंक - 8

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

भाग्य का समर्थन मिलेगा। छोटे आर्थिक लाभ हो सकते हैं। मान प्रतिष्ठा के लिए कुछ धन खर्च होगा। परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को अपने कार्यों के प्रति सजग रहना होगा।
शुभ रंग - डार्क ब्राऊन
शुभ अंक - 1

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

विरोधी आपको उलझने के लिए कूटनीतिक प्रयास कर सकते हैं। सावधान रहना होगा। आर्थिक गतिविधियां बेहतर होगी। प्रेम संबंधों में सुधार से जीवन में उत्साह बना रहेगा। यात्रा टालना ठीक रहेगा।
शुभ रंग - महरुन कलर
शुभ अंक - 9

वृश्चिक आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

ऊर्जावान रहेंगे लेकिन दूसरों को आहत करने से बचना होगा। आर्थिक रूप से अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी। भावनात्मक संबंधों मैं साथी के मन में नकारात्मकता हावी हो सकती है। सावधान रहें।
शुभ रंग - यलो कलर
शुभ अंक - 6

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

लक्ष्यों के प्रति आशंकित हो सकते हैं। मित्रों द्वारा उत्साह वर्धन से कार्य आसान होंगे। खर्चो को व्यवस्थित करना होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें नई जिम्मेदारियां लेने से पहले संसाधनों के प्रति आश्वस्त होना होगा।
शुभ रंग - सिल्वर कलर
शुभ अंक - 8

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

आर्थिक लाभ के लिए गठबंधन करने होंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होने का समय है। संतान से संबंधित पूर्व मैं बनाई योजनाएं सफल होने से प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी।
शुभ रंग - कॉपर कलर
शुभ अंक - 2

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

कार्यों में निरंतर का अभाव महसूस करेंगे। नए कार्यक्रमों में शामिल होने से पुरानी व्यवस्थाएं कमजोर पड़ सकती हैं। अर्थव्यवस्था पर भार बढ़ेगा। मांगलिक कार्यों के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। जोड़-तोड़ से दूर रहना होगा।
शुभ रंग - ब्ल्यू कलर
शुभ अंक - 5

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

व्यवस्थाओं पर पकड़ मजबूत होगी। कार्यों के परिणाम मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक लेनदेन आपके पक्ष में रहेंगे। सार्वजनिक रूप से छवि सुधरेगी। संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं।
शुभ रंग - यलो कलर
शुभ अंक - 8