
Weekly Tarot Horoscope : टैरो साप्ताहिक राशिफल 30 नवंबर से 6 दिसंबर (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)
Weekly Tarot Horoscope 30 November To 6 December 2025 : साल 2025 का दिसंबर माह कई बड़े ज्योतिषीय परिवर्तनों के साथ शुरू होने वाला है। 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 के बीच टैरो कार्ड्स के अनुसार, 6 राशियों - तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, और मीन के लिए यह सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल इस सप्ताह कई बड़े बदलाव लाएगी, जैसे देवगुरु बृहस्पति का मिथुन राशि में प्रवेश, सूर्य, बुध, और मंगल के नक्षत्र और राशि परिवर्तन। इस सप्ताह में बनने वाला नवपंचम राजयोग विशेष रूप से फलदायी साबित होगा। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के मुताबिक, यह सप्ताह कुछ जातकों के जीवन में खुशियां लाएगा, तो कुछ को सावधानी बरतनी होगी। जानिए टैरो कार्ड्स के मार्गदर्शन से आपके आने वाले सप्ताह की भविष्यवाणी और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।
तुला राशि के लोगों का ध्यान इस हफ्ते भाग्य और धर्म आदि की बातों पर सबसे अधिक रहने वाला है। आपको पूरा फोकस धार्मिक कार्यों पर रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। इस हफ्ते आपकी लोकप्रियता बुलंदियों पर रहने वाली है। समाज में आपको मान सम्मान मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
वृश्चिक राशि के लोगों को उनकी मेहनत के लिए सराहना मिलेगी। हालांकि, इस सप्ताह आपके शत्रु आपसे और अधिक ग्रहण करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने प्रियजनों की अपेक्षा के साथ-साथ विरोधियों की साजिशों का भी सामना करना पड़ सकता है। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। इस हफ्ते आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर रहें। कोशिशों के बावजूद आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नही होगी।
धनु राशि के लोगों के इस हफ्ते भाई बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह कष्टप्रद रहेगा। इस हफ्ते आपकी सेहत थोड़ी नासाज रहेगी। इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। व्यापार से जुड़ा लेन-देन बहुत सावधानी से करें।
मकर राशि के लोगों को फिलहाल, स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। हालांकि, इस हफ्ते आपको काफी ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों का लंबे समय से रुका ट्रांसफर या प्रमोशन भी हो सकता है। व्यापारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। हालांकि, इस हफ्ते विवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
कुंभ राशि के लोग फिलहाल, अपने नए कार्यों की योजना बनाने में सफल रहेंगे। इस हफ्ते ग्रह स्थिति में आपके लिए अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरूप सफलता का प्रतिशत भी आपके लिए अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपको भावनाओं में बहकर या अति आत्मविश्वास में आकर कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। घर की मरम्मत आदि पर जेब से अधिक पैसा खर्च करने से आर्थिक समस्या हो सकती है।
मीन राशि के लोगों को इस हफ्ते कार्यों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आपका पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी। नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर रहे लोगों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। घरेलू समस्याओं के कारण अपने लव पार्टनर से कम मिल पाएंगे, जिससे आप थोड़े उदास रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
Updated on:
28 Nov 2025 07:04 pm
Published on:
28 Nov 2025 07:03 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
