पंजाब में आई बाढ़ से सबकुछ तबाह हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। बाढ़ की चपेट में आए लोगों को अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही। सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से फाजिल्का के कावांवाली और आस-पास के गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। NDRF और पंजाब सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बचाव अभियान चलाया है। बचाव अभियान के दौरान NDRF की टीम ने बाढ़ पीड़ित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे है।