Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

नागौर

Nagaur patrika…माता कूष्माण्डा स्वरूप के दर्शन, पंडाल में उमड़ी भीड़…VIDEO

नागौर. शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन गुरुवार को देवी मंदिरों में मां दुर्गा का कूष्माण्डा के स्वरूप में शृंगार किया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां कूष्माण्डा स्वरूप के दर्शन कर उनको नारियल, चुनरी एवं प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान मंदिरों में विविध धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। इसी क्रम में इंदिरा कॉलोनी स्थित माताजी के पार्क […]

नागौर. शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन गुरुवार को देवी मंदिरों में मां दुर्गा का कूष्माण्डा के स्वरूप में शृंगार किया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां कूष्माण्डा स्वरूप के दर्शन कर उनको नारियल, चुनरी एवं प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान मंदिरों में विविध धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। इसी क्रम में इंदिरा कॉलोनी स्थित माताजी के पार्क में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शाम को हुई महाआरती में उमड़े श्रद्धालुओ ंने पूजन किया। इस दौरान यहां पर देर रात्रि तक भजन-कीर्तन चलता रहा। देवी कूष्मांडा दुर्गा का चौथे स्वरूप हैं। इनको ब्रह्मांड की रचयिता माना जाता है। मान्यता है कि मां कूष्मांडा की पूजा करने से ज्ञान, आंतरिक शांति और आध्यात्मिक बल मिलता है, और भक्तों को आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति प्राप्त होती है।