शिवराज नगर मल्टी की महिलाओं ने निगम में महापौर अमृता यादव से मिलकर समस्याएं गिनाई। महिलाओं ने मल्टी में सुविधाएं नहीं, अपात्र लोग किराए पर देकर देह व्यापार चलने की शिकायत की।
महापौर से शिकायत करने पहुंची मल्टी की महिलाएं
शिवराज नगर मल्टी की महिलाओं ने बुधवार दोपहर को निगम में महापौर अमृता यादव से मिलकर समस्याएं गिनाई। महिलाओं ने मल्टी में सुविधाएं नहीं, अपात्र लोग किराए पर देकर देह व्यापार चलने की शिकायत की। इधर, शिकायत करने के बाद लौटी महिलाओं को गलत गतिविधियों में शामिल लड़कियां विरोध करने लगीं। सूचना पर पहुंची रामनगर चौकी की पुलिस ने मल्टी से चार महिलाओं और दो लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मल्टी में काट दी 17 परिवारों की बिजली
कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर के साथ निगम कार्यालय पहुंची महिलाओं ने महापौर से कहा कि 17 परिवारों की बिजली काट दी गई है। शासन ने 2 वर्ष की मासिक किस्तें माफ की गई थीं। लेकिन वर्तमान में उन किस्तों को जोड़कर वसूला जा रहा है। भवन के प्लास्टर, दीवारें और छतें गिर रही हैं। कभी भी दुर्घटनाओं हो सकती है।
महिलाओं ने मल्टी में देह व्यापार का लगाए आरोप
महिलाओं ने मल्टी में देह व्यापार, अवैध शराब और नशे के कारोबार होने की जानकारी दी। पात्र व अपात्र लोगों के लिए सर्वे करने की मांग की गई। स्ट्रीट लाइट, सड़क, पानी और स्वच्छता, सीसीटीवी कैमरे, पुलिस गार्ड या सुरक्षा चौकी, तथा प्रवेश द्वार पर चौकीदार की व्यवस्था के साथ एसएचजी गठित करने को कहा।