Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

नमो वन : सामूहिक प्रयास से 3000 पौधरोपण

महापौर की अगुवाई में नमो वन में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत सामूहिक रूप से 2000 पौधे रोपे गए। इसमें छाया व फलदार पौधे शामिल रहे।

खंडवा

Rajesh Patel

Nov 24, 2025

plantation
नमोवन में सामूहिक प्रयास से 2 हजार पौधरोपण किया गया

महापौर अमृता अमर यादव ने रविवार को नमो वन में सामूहिक पौधरोपण कर शुभारंभ किया। महापौर की अगुवाई में नमो वन में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत सामूहिक रूप से 2000 पौधे रोपे गए। इसमें छाया व फलदार पौधे शामिल रहे।

सामाजिक संस्थाओं ने एक हजार रोपे पौधे

पौधा रोपण में शामिल सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं ने महापौर का जन्मदिन भी मनाया। विभिन्न वार्डों में उद्यान और घरों में 1000 से अधिक पौधे रोपे। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड भी लगाए।

20 लाख की लागत से विकसित होगा नमो वन

सिविल लाइंस एरिया में जज कॉलोनी के सामने नमोवन में सामूहिक पौधारोपण किया गया। महापौर ने कहा कि दो हजार पौधे रोपे गए हैं। भविष्य में इस वन का दायरा 13 एकड़ होगा। इसकी लागत 20 लाख रुपए होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार जन्मदिन सेवा, पर्यावरण संरक्षण के लिए मनाया है। शहर में पोस्टर की बजाए पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर निगम आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत ने नमोवन की विस्तृत जानकारी दी।

कंबल वितरण और भोजन कराया

महापौर ने जन्मदिन को सेवा-दिवस के रूप में मनाते हुए सुंदर नगर बस्ती पहुंचकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इसके बाद लायंस क्लब संचालित रसोई में मरीजों व परिजनों को भोजन परोसा।

महापौर का भाजपा कार्यालय में अभिनंदन

महापौर यादव का निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक कंचन तनवे, पूर्व विधायक देवेन्द्र वर्मा, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, उपाध्यक्ष प्रियांशु चौरे, भरत पटेल, तपन डोंगरे व अन्य मौजूद थे।