Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

जयपुर

Weather Update : राजस्थान में 7 डि.से. तक पहुंचा न्यूनतम तापमान, उत्तरी हवा ला रही तेज सर्दी IMD ALERT

Weather Update : राजस्थान में 7 डि.से. तक पहुंचा न्यूनतम तापमान, उत्तरी हवा ला रही तेज सर्दी IMD ALERT

Rajasthan Weather Update राजस्थान में 7 नवंबर से आगामी कुछ दिन उत्तरी हवा के असर से न्यूनतम तापमान Minimum Temperature में गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग ने ये फोरकास्ट जारी किया है। इससे स्पष्ट है एक दो दिन बाद ही रात के समय सर्दी अधिक बढ़ जाएगी। एक तरफ जहां हवा चलेगी वहीं तापमान में गिरावट से रात के समय सर्दी अधिक महसूस होगी। मौसम विभाग ने राजस्थान में 7 नवंबर से 20 नवंबर के बीच मौसम कैसा रह सकता है इसका FORECAST पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे रहने की संभावना

7 से 14 नवंबर तक राज्य के दक्षिणी और पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे रहने की संभावना है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में इस दौरान तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है। इसी तरह इस दौरान प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम रहने की संभावना है। गुरुवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर का 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर का 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कम न्यूनतम तापमान वाले स्थानों की बात करें तो लूणकरनसर का 8.9,नागौर का 9.4, सिरोही का 9.8 और चूरू का न्यूनतम तापमान 10.6 Degree Celsius डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।