Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में दिन के तापमान में फिर हुई बढ़ोतरी, सर्दी के तेवर कायम, आगामी दिनों में और बढ़ेगी ठंड

राजधानी जयपुर में आज रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन बावजदू इसके सर्दी के तेवर बरकरार रहे। मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी दिनों में शीतलहर चलने से सर्दी का जोर बढ़ेगा। आज सवेरे राजधानी जयपुर में अलसुबह लोगों को ठंड महसूस हुई।

जयपुर

Murari

Nov 12, 2025

– मौसम विभाग ने कहा, प्रदेश में अब शीतलहर का दौर शुरू होगा

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन बावजदू इसके सर्दी के तेवर बरकरार रहे। मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी दिनों में शीतलहर चलने से सर्दी का जोर बढ़ेगा। आज सवेरे राजधानी जयपुर में अलसुबह लोगों को ठंड महसूस हुई। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में या तो तापमान में गिरावट हुई या ​िस्थर रहा। आज पूर्वी जिलों, ढूंढाड़ अंचल, मेवाड़ अंचल, सरहदी जिलों, शेखावाटी अंचल व रेगिस्तानी जिलों में रात के तापमान में गिरावट महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूतनम तापमान 15 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर ​जिले में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज कई जिलों में रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई है। इससे असर से इन जिलों में सर्दी का असर और तेज हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़