Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

जयपुर

Monsoon 2025 राजस्थान में थमी बरसात, बढ़ी गर्मी, चढ़ा पारा, 17 से फिर राहत !

Monsoon 2025 राजस्थान में थमी बरसात, बढ़ी गर्मी, चढ़ा पारा, 17 से फिर राहत !

मानसून का आगमन इस बार समय से पहले हुआ, राजस्थान में सामान्य से अधिक बारिश हुई। लेकिन जैसे ही बारिश पर ब्रेक लगा एक बार फिर राजस्थान का मौसम बदल गया और अचानक गर्मी बढ़ने लगी है। अधिकतम तामपान में लगाता वृद्धि देखी जा रही है। मौसम विभाग ने अभी मैक्सिमम टेंप्रेचर और अधिक बढ़ने की संभावना जताई है। 8 सितंबर 2025 से राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में बरसात का दौर थम गया। उसी दिन से गर्मी बढ़ना शुरू हो गई। प्रदेश में वर्षा का दौर थमते ही पारा फिर चढ़ने लगा है। 12 सितंबर को राजस्थान में सबसे अधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11 सितंबर को श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा। 10 सितंबर को श्रीगंगानगर का मैक्सिमम टेंप्रेचर 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 9 सितंबर को श्री गंगानगर का मैक्सिमम टेंप्रेचर 34.8 और 8 को श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा आपको ग्राफिक्स के जरिए प्रदेश के कुछ अन्य स्थानों के अधिकतम तापमान में आए बदलाव की जानकारी देते हैं।

राजस्थान में यूं बढ़ा तापमान ( 8 से 12 सितंबर)

12 सितंबर 11 सितंबर 10 सितंबर 9सितंबर 8 सितंबर
चूरू 35.6 34.8 35.4 34.4 34.4
बीकानेर 35.2 34 33.8 34.5 34.2
फलौदी 35 33.8 33.6 33.2 31.8
अलवर 35.4 34 34 34.4 33.5
पिलानी 35.7 35 34.7 35.2 34