
UP Weather: यूपी में अगले 24 घंटे में तेजी से गिरेगा तापमान | AI Generated Image
UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह के समय लोग ठंड से कांपते नजर आ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बिना पश्चिमी विक्षोभ के पारा में अचानक गिरावट होना हैरान करने वाला है।
उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा और आसपास के क्षेत्रों में ठंड और कोहरे की तीव्रता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस अचानक ठंड के चलते स्थानीय लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, 3 दिसंबर को मुरादाबाद और आसपास के जिलों में शाम में हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। दिन में आसमान ज्यादातर साफ रहने के आसार हैं। मुरादाबाद का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बढ़ती ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को रात और सुबह के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खासकर हृदय रोगियों और उच्च रक्तचाप (BP) के मरीजों को सुबह जल्दी घर से बाहर निकलने से बचने और धूप निकलने के बाद ही बाहर जाने की सलाह दी गई है। इससे होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने के लिए लोगों से गर्म कपड़े पहनने और आवश्यक होने पर ही सुबह के समय बाहर निकलने का आग्रह किया गया है।
आगरा में बुधवार सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर तक धूप निकलेगी और तापमान में कुछ हद तक वृद्धि होगी। मंगलवार को भी यमुना किनारे और खुले क्षेत्रों में हल्का कोहरा देखा गया था, जो धूप निकलने के बाद छंट गया।
शाम के समय तापमान फिर से गिरने से ठंड बढ़ने की संभावना है। इस अचानक बदलाव के कारण स्थानीय लोगों को अपनी दिनचर्या में मौसम के अनुसार बदलाव करने की सलाह दी जा रही है।
Published on:
03 Dec 2025 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
