
राजस्थान भाजपा। फोटो: पत्रिका
जयपुर। लंबे इंतजार के बाद राजस्थान भाजपा ने नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश भाजपा की नई टीम में 34 नामों का एलान किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को नई कार्यकारिणी की लिस्ट जारी किया। जिसमें 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 7 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सहकोषाध्यक्ष, एक प्रकोष्ठ प्रभारी और 7 प्रवक्ता बनाए गए हैं।
राजस्थान भाजपा की कार्यकारिणी में पहले 10 उपाध्यक्ष थे। लेकिन, नई टीम में 9 उपाध्यक्ष ही बनाए गए हैं। नाहर सिंह जोधा, मुकेश दाधीच, डॉ. ज्योति मिर्धा को फिर से उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सरदार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, बिहारीलाल विश्नोई, छगन माहुर, हकरू माईड़ा, अल्का मुन्दड़ा और सरिता गेना नए उपाध्यक्ष बनाए हैं।
नई टीम में कुछ खास चेहरों की काफी चर्चा हो रही है। सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी की हो रही है। भाजपा सरकार बनने के बाद विधायक नहीं होने के बावजूद सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बना दिया गया था। उपचुनाव में वे हार गए तो मंत्री पद छोड़ना पड़ा। अब पार्टी ने उन पर फिर से भरोसा जताया है और प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, प्रदेश महामंत्री के पद पर सिर्फ श्रवण सिंह बगड़ी को ही फिर से मौका मिला है। वे पुरानी टीम में भी महामंत्री ही थे। बगड़ी के अलावा भूपेन्द्र सैनी, मिथलेश गौतम, कैलाश मेघवाल को भी महामंत्री बनाया गया है।
भूपेन्द्र सैनी और मिथलेश गौतम पुरानी टीम में प्रदेश मंत्री थे, जबकि कैलाश मेघवाल एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष थे। इस बार तीनों का प्रमोशन कर दिया गया है और महामंत्री पद दिया गया है।
पंकज गुप्ता को कोषाध्यक्ष, डॉ. श्याम अग्रवाल को सहकोषाध्यक्ष, विजेन्द्र पूनिया को प्रकोष्ठ प्रभारी, कैलाश वर्मा, कुलदीप धनकड़, रामलाल शर्मा, दशरथ सिंह, मदन प्रजापत, राखी राठौड़ व स्टेफी चौहान को प्रवक्ता, मुकेश पारीक को कार्यालय सचिव, हीरेन्द्र कौशिक को सोशल मिडिया प्रभारी, अविनाश जोशी को आईटी प्रभारी, प्रमोद कुमार वशिष्ठ को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष- सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी, नाहर सिंह जोधा, मुकेश दाधीच, बिहारी लाल विश्नोई, छगन माहूर, हकरू मईड़ा, ज्योति मिर्धा, अल्का मुंदड़ा, सरिता गेना।
प्रदेश महामंत्री- श्रवण सिंह बगड़ी, कैलाश मेघवाल, भूपेन्द्र सैनी, मिथलेश गौतम।प्रदेश मंत्री- नारायण मीणा, अजीम मांडन, अपूर्वा सिंह, आईदान सिंह भाटी, एकता अग्रवाल, नारायण पुरोहित, सीताराम पोसवाल।
कोषाध्यक्ष- पंकज गुप्ता
सह कोषाध्यक्ष- श्याम अग्रवाल
प्रकोष्ठ प्रभारी- विजेन्द्र पूनिया
प्रवक्ता- विधायक कैलाश वर्मा, विधायक कुलदीप धनखड़, रामलाल शर्मा, दशरथ सिंह, मदन प्रजापत, राखी राठौड़, स्टेफी चौहान
कार्यालय सचिव- मुकेश पारीक
सोशल मीडिया प्रभारी- हीरेन्द्र कौशिक
आईटी प्रभारी- अविनाश जोशी
मीडिया प्रभारी- प्रमोद वशिष्ठ
Updated on:
27 Nov 2025 06:47 pm
Published on:
27 Nov 2025 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
