4 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Yellow Alert: अगले 72 घंटों के लिए आई डबल चेतावनी, मौसम विभाग ने राजस्थान के इन 3 जिलों में दिया येलो अलर्ट

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग ने राजस्थान के 3 जिलों में अगले 72 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, झुंझुनूं, चूरू और सीकर में कोल्ड-वेव की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification
IMD-Alert

फोटो: पत्रिका

Cold-Wave & Fog Alert: राजस्थान में कोहरे और शीतलहर का असर शुरू हो गया। अगले 72 घंटे के लिए डबल चेतावनी है। वहीं 3 जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है। रात के तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट देखी जा रही है। मौसम केन्द्र के अनुसार बुधवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर-लूणकरणसर में 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा सीकर में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री तक गिरा।

मौसम केन्द्र के अनुसार आज से और तेज सर्दी का दौर शुरू होगा। उत्तर भारत से चलने वाली बर्फीली हवा से राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में तापमान गिरेगा। अगले 3 दिन 4, 5 और 6 दिसंबर को झुंझुनूं, चूरू, सीकर जिलों में कोल्ड-वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में डबल अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में बदलाव की संभावना है। वहीं शीतलहर के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में झुंझुनूं, चूरू और सीकर में कोल्ड-वेव चलेगी साथ ही राजस्थान में लगभग सभी जगह सुबह-सुबह कोहरा भी पड़ेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने कोहरे और कोल्ड-वेव का डबल अलर्ट जारी किया है।

कहां 10 डिग्री से कम न्यूनतम तापमान

अलवर : 8.2

पिलानी : 5.7

सीकर : 6

जैसलमेर : 9.5

चूरू : 5

श्रीगंगानगर : 7.1

नागौर : 5.5

दौसा : 8.8

झुंझुनूं : 8.1