3 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टैरो राशिफल 4 दिसंबर 2025: पूर्णिमा का शुभ संयोग! इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, मिलेगा बड़ा धन लाभ

Tarot Card Reading 4 December 2025 : टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि 4 दिसंबर 2025 को मेष, वृषभ, सिंह, धनु और मकर राशि को मिलेगी बड़ी सफलता और लाभ। जानें अपनी राशि का दैनिक टैरो राशिफल (Tarot Horoscope) और क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें कर्क, तुला, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन का आज का हाल।

3 min read
Google source verification
Tarot Card Reading 4 December 2025

Tarot Card Reading 4 December 2025 : टैरो राशिफल 4 दिसंबर 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Tarot Card Reading 4 December 2025 : टैरो राशिफल 4 दिसंबर 2025: आज गुरुवार, 4 दिसंबर 2025, मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज दत्तात्रेय जयंती, अन्नपूर्णा जयंती, त्रिपुर भैरवी जयंती, कार्तिगाई दीपम्, और मार्गशीर्ष पूर्णिमा का शुभ संयोग है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य देव वृश्चिक राशि में और चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। इस विशेष दिन पर, टैरो कार्ड्स के संकेत क्या कहते हैं? मेष राशि को पिता तुल्य व्यक्तियों के अनुभव का लाभ मिलेगा, वहीं वृषभ और सिंह राशि के जातक अपनी समस्याओं का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। मिथुन राशि वालों को परिवर्तन के लिए तैयार रहना होगा, जबकि कुंभ राशि के जातक नकारात्मक विचारों से दूर रहने का प्रयास करें। आइए, टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल और क्या है आपके लिए खास।

आज का मेष टैरो राशिफल (Today Aries Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को आज अपने पिता तुल्य व्यक्तियों के अनुभवों का लाभ कामकाज में मिलेगा। व्यापार व्यवसाय के प्रचार प्रसार से संबंधित कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आर्थिक मामलों में आज आपका दिन काफी अच्छा दिखाई दे रहा है।

आज का वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Taurus)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातक जिनका काम रिसर्च और कमीशन से संबंधित हैं उन्हें आज अच्छा लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारियों से महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने के अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा से जुड़े हुए जातकों को पद प्राप्ति होने की संभावना है।

आज का मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Mithun Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि के जातक परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। काम के परिवर्तन की संभावना भी दिखाई दे रही हैं। नए काम के बारे में अच्छी तरह से सोच समझकर ही प्लानिंग करके आगे बढ़ें। खर्चों के लिए संचित धन पर निर्भर रहना पड़ सकता है।

आज का कर्क राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Cancer)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों के व्यापार व्यवसाय के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। भरपूर ऊर्जा रहेगी और अपने कामों को बहुत अच्छी तरह से करने में कामयाब रहेंगे। प्रैक्टिकल अप्रोच कामयाबी दिलाएगा। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

आज का सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Leo)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों को महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली सभी मुश्किलें अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से दूर हो जाएंगी। मन मुताबिक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

आज का कन्या टैरो राशिफल (Virgo tarot horoscope for Today)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कन्या राशि के लोग आज रियलिस्टिक प्लान बनाएंगे। जिसके लिए उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी। बच्चों से संबंधित सामान का व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए लाभदायक दिन रहेगा। सभी के साथ मिलजुलकर कार्य करने का प्रयास करेंगे।

आज का तुला टैरो राशिफल (Today Libra Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातकों को समझदारी से अपनी मुश्किलों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। व्यर्थ वाद-विवाद में पढ़ेंगे, तो आप की मुश्किलें बढ़ेंगी। शत्रु आपको राजनीतिक पैंतरेबाजी में फंसाने का प्रयास कर सकते हैं।

वृश्चिक का टैरो राशिफल (Aaj ka Tarot Rashifal Scorpio)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों को अपने कामकाज को समय पर पूरा करने के लिए कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। सत्य के मार्ग पर चलकर अपने काम को पूरा करने का प्रयास करें। सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा समय व्यतीत होगा। कमाई के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Sagittarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों को आज प्रतिस्पर्धा में विजय प्राप्त होगी। काम के प्रति आपके जुनून के बदौलत निर्धारित लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज आप के प्रयास से पूरे हो जाएंगे।

मकर राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Capricorn)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के जातक आज काफी संतुष्ट रहेंगे। साथ ही आज आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। एक काम खत्म होने के बाद दूसरे नए काम की प्लानिंग शुरू करने के लिए बेहतरीन दिन है। खर्च की अधिकता रहेगी। कमाई के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Aquarius)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों को उनके किए हुए काम को अनदेखा किए जाने का मलाल रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल दे। आध्यात्मिक मन को सुकून देगी। मन की व्यग्रता की वजह से निर्णय गलत हो सकते हैं।

मीन का आज का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Pisces)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है की मीन राशि के जातकों के मन में आज संवेदनशीलता बढ़ेगी। दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान देने के बजाय अपने काम से काम रखेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवहारिक फैसले कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने में सहायक सिद्ध होंगे।