3 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Numerology: अपनी पत्नी पर जान छिड़कते हैं इस मूलांक के लड़के, बनते हैं परफेक्ट पति

Numerology: अंकशास्त्र के अंतर्गत कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है, जिस मूलांक के लड़के परफेक्ट पति बनते हैं। आज हम इन्हीं मूलांक के बारे में बात करने जा रहें हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

2 min read
Google source verification
Numerology

AI

Boys with this number love their wives: अंकशास्त्र के अंतर्गत कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है, जिस मूलांक के लड़के परफेक्ट पति बनते हैं। आज हम इन्हीं मूलांक के बारे में बात करने जा रहें हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Numerology: अंकशास्त्र ज्योतिष शास्त्र का एक अहम हिस्सा है। इसमें मूलांक और भाग्यांक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक के द्वारा हम किसी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ पता लगा सकते हैं। मूलांक से हम व्यक्ति का स्वभाव, व्यवहार आसानी से पता लगा सकते हैं। मूलांक 1 से लेकर 9 तक होते हैं। आज हम उन मूलांक के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिस मूलांक के लड़के अपनी पत्नी से बेहद ही प्यार करते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 29 तारीख को होता है उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के लड़के बहुत ही रोमांटिक होते हैं और अपनी पत्नी पर जान छिड़कते हैं। आइए जाने इनके बारे में सबकुछ।

कैसे होते हैं मूलांक 2 वाले

मेहनती और शांत
मूलांक 2 वाले लड़के बहुत ही शांत स्वभाव के होते हैं। ये लोग अपना हर काम बहुत ही मेहनत के साथ करते हैं। मूलांक 2 वाले लड़के जिस काम में भी हाथ लगा देते हैं उसको पूरा करके मानते हैं। ये लोग अपनी मेहनत से बहुत ऊंचा मुकाम भी पाते हैं और बहुत तरक्की करते हैं।

परफेक्ट पार्टनर
अकंशास्त्र के अनुसार मूलांक 2 वाले लड़के परफेक्ट पार्टनर साबित होते हैं। ये लोग अपनी पत्नी को पलकों पर बिठा कर रखते हैं। अपने जीवनासाथी का हर सुख, दुख में साथ देते हैं। उनका ख्याल भी बहुत ज्यादा रखते हैं। ये लोग बहुत ही रोमांटिक स्वभाव के होते हैं।

​अच्छे श्रोता​
मूलांक 2 वाले लड़के बहुत ही ​अच्छे श्रोता​ साबित होते हैं। ये हर किसी की बात बहुत गहराई से सुनते और समझते हैं। इनके अंदर वाक पटुता भी खूब होती हैं। किसी भी काम में ये जल्दबाजी नहीं करते हैं। इनकी इस स्वभाव के कारण इनके सारे काम सफल होते हैं।

अधिक भावुक
मूलांक 2 वाले लड़के बहुत ही भावुक स्वभाव के होते हैं। ये लोग हर छोटी बात पर भावुक हो जाते हैं। ये लोग किसी दूसरे का दुख नहीं देख पाते हैं। ये लोग बहुत ही कल्पनाशील और रचनात्मक भी होते हैं। रचनात्मक होने के कारण ये लोग कला के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ते हैं।

परिवार का करते हैं सम्मान
इस मूलांक के जातक अपने पूरे परिवार का बहुत सम्मान करते हैं। ये लोग अपनों से बड़े लोगों की बात कभी भी नहीं टालते हैं। परिवार से प्यार करने के कारण ये परिवार के लाड़ले और दुलारे बेटे माने जाते हैं। इस मूलांक के लड़के परिवार और पत्नी के बीच में संतुलन बनाकर चलना बहुत अच्छे से जानते हैं।