
धर्मादा संस्था : संचालक मण्डल के चुनाव सम्पन्न, 15 पदों के लिए चुनाव मैदान में थे 27 उम्मीदवार
बारां. जिले की सामाजिक सेवा कार्यों में अग्रणी सार्वजनिक धर्मादा संस्था के संचालक मण्डल के चुनाव शनिवार को धर्मादा धर्मशाला में हुए। चुनाव में 15 संचालकों के लिए 27 उम्मीदवार थे।
निर्वाचन अधिकारी हेमराज गोयल, सतीश गुप्ता एवं वीरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि धर्मादा संस्था के संचालक मण्डल के चुनाव में 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। तीन वर्ष के लिए सम्पन्न हुए संस्था के चुनाव में कुल 404 सदस्यों में से 399 सदस्यों ने शनिवार सुबह 8.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक मतदान किया। दोपहर 2 बजे से मतगणना शुरु की गई। मतगणना रात्रि को 9 बजे बाद सम्पन्न हुई। इसके तुरन्त बाद परिणाम घोषित किए गए।
संचालक मण्डल के विजयी प्रत्याशी
आशीष कुमार नागर, अशोक कुमार नागर, अवधेश कुमार शर्मा, दीप पतीरा, दिनेश नागर, हरीश कुमार विजय, जगदीश प्रसाद बंसल, किशन कुमार अग्रवाल, निशान्त सेठी, प्रभात खण्डेलवाल, प्रमोद बंसल, पुनीत कुमार गुप्ता, शिवा गर्ग, विनय जालान, विवेक नागर विजय संचालक चुने गए।
यह रहे प्रत्याशी चुनाव मैदान में
चुनाव मैदान में दो अलग अलग पैनल से आशीष कुमार नागर, अशोक कुमार नागर, अवधेश कुमार शर्मा, भूपेन्द्र नागर, दीप पतीरा, दिनेश नागर, हरीश कुमार विजय, जगदीश प्रसाद बंसल, जिनेन्द्र कुमार जैन, किशन कुमार अग्रवाल, मधुसूदन बंसल, निशान्त सेठी, पवन गर्ग, प्रभात खण्डेलवाल, प्रदीप नागर, प्रमोद बंसल, पृथ्वीराज मीणा, पुनीत कुमार गुप्ता, पुरुषोत्तम स्वरूप शर्मा, राजेन्द्र कुमार विजय, ऋषभ जैन, संजय कुमार गोयल, शिवा गर्ग, श्रद्धानन्द नागर, सुरेन्द्र कुमार गालव, विनय जालान, विवेक नागर है। निर्वाचन अधिकारी हेमराज गोयल ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष, महामंत्री तथा कोषाध्यक्ष का चुनाव रविवार को नवनिर्वाचित 15 संचालकों द्वारा किया जाएगा। इन पदों के लिए नामांकन दोपहर 12 से 1 बजे तक भरे जाएंगे। 1 से 1.30 बजे तक जांच होगी, 2 से 2.30 तक नामांकन वापसी का समय रहेगा। इसके बाद आवश्यक होने पर 3 बजे से 3.30 बजे तक मतदान होगा। इसके तुरन्त बाद मतगणना तथा परिणामों की घोषणा की जाएगी।
Published on:
04 Oct 2025 11:05 pm

