
212 ने असमय ही गवाईं जान, 558 हुए गंभीर घायल
साल 2025 की विदाई और नए साल के आगमन का काउंट डाउन शुरू हो गया है। अगले 26 दिनों बाद नया साल नई उम्मीदें लेकर आएगा। हम साल 2025 में पीछे मुडकऱ देखते हैं तो खासकर सडक़ दुर्घटनाओं के मामलों का ग्राफ बढ़ता नजर आता है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें पिछले वर्ष जनवरी से अब तक जिले में 537 सडक़ दुर्घटनाएं घटित हुई हैं। इनमें करीब 212 लोगों ने असमय ही अपनी जान गवाईं हैं। 558 व्यक्ति ऐस हैं जो दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं। वर्ष 2024 की सडक़ दुर्घटनाओं से समीक्षा करें, तो सामने आता है कि 2024 में 531 सडक़ दुर्घटनाएं हुई। इनमें 193 व्यक्तियों की मौत हो चुके हैं। इस वर्ष आंकड़ा छह बढकऱ 537 हो गया है।
दुर्घटनाओं से भरे 2025 के बाद अब नया वर्ष शांति पूर्ण और राहत भरा होने की सभी को उम्मीदें है। जिला प्रशासन ने भी पिछले साल से सीख लेकर नया साल में दुर्घटनाओं का काम करने की योजना बनाई है। इस पर प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं।
सडक़ दुर्घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन ने सालभर तमाम प्रयास किए। वाहन चालकों की रफ्तार को कम करने, नियमों को न मानने को लेकर भी बड़ी संख्या में चालानी कार्रवाई की। लेकिन यह सख्ती भी नाकाफी साबित होते आंकड़ों में नजर आती है। विभागीय आंकड़ों की माने तो जिला पुलिस के यातायात अमले ने साल 2025 में 21 हजार 617 प्रकरणों में 80 लाख 85 हजार 600 रुपए का समन शुल्क वसूल किया है। जबकि वर्ष 2024 में यातायात चालान के 33 हजार 766 प्रकरणों में 01 करोड़ 22 लाख 95 हजार 300 रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया था।
सडक़ दुर्घटनाओं को कम करने अधिकारियों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। कलेक्टर मृणाल मीणा ने रोड निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले की सभी प्रकार की सडक़ों का सर्वे कर साइड सोल्डर मरम्मत कार्य, संकेत बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रोड मार्किंग एवं क्षतिग्रस्त पुल पुलियों का आवश्यकता के अनुसार सुधार कार्य शीघ्रता से करें। बालाघाट शहर की यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए रानी अवंती बाई चौक, काली पुतली, अंबेडकर चौक, जय स्तंभ चौक एवं हनुमान चौक में स्वचालित ट्रैफिक सिग्नल लगाने भी निर्देश जारी किए गए हैं।
शहर की सडक़ों के किनारे फुटकर दुकानें और ठेले, गुमटी वाले भी दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। इस पर भी प्रभावी कार्रवाई करने की योजना बनाई गई है। कलेक्टर ने नपा सीएमओ को मोतीनगर में सेन चौक से पालीटेक्निक कॉलेज वाली रोड एवं अंबेडकर चौक से कलेक्ट्रेट कार्यालय वाली रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने, जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सडक़ दुर्घटना रोकने आवश्यक उपाए के निर्देश भी दिए हैं।
बाक्स
सडक़ दुर्घटनाओं के बढ़ते ग्राम को लेकर कलेक्टर मृणाल मीणा के अनुसार यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने, हेलमेट, वाहन रजिस्ट्रेशन, बीमा एवं लायसेंस की नियमित रूप से चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। सडक़ दुर्घटना पीडि़तों के लिए कैशलेस उपचार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं सभी अस्पतालों के चिकित्सकों को शीघ्र प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति जो मोटर वाहन के उपयोग के कारण हुई सडक़ दुर्घटना का शिकार होता है, वह देश भर में किसी भी नामित अस्पताल में दुर्घटना की तारीख से 7 दिनों की अधिकतम सीमा के अधीन, प्रति पीडि़त 1.5 लाख तक के उपचार कवर का हकदार होगा।
वर्ष दुर्घटनाएं मृत हुए घायल हुए
2024 531 193 537
2025 574 212 558
नोट- 2024 व 25 में हुई दुर्घटनाएं, मृत और घायलों की फैक्ट फाइल-
:- हिट एंड रन के प्रकरणों में पीडि़त व्यक्ति को राहत राशि प्रदान करने के 11 प्रकरण लंबित है।
:- वर्ष 2025 में हिंट एडं रन के 19 प्रकरण दर्ज।
:- 10 प्रकरणों में राहत राशि स्वीकृत की जा चुकी है।
:- राहवीर योजना के तहत 01 व्यक्ति को प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया है।
यातायात विभाग की चालानी कार्रवाई-
वर्ष चालान शमन शुल्क
2025 21617 8085600
2024 33766 12295300
यह 6 ब्लैक स्पॉट संवेदनशील
:- कटंगी से तुमसर रोड पर ग्राम अर्जुननाला ब्रिज से पदमवती ढाबा तक।
:- लालबर्रा के मिरेगांव एवं कनकी पोहा धान मिल।
:- गोंदिया रोड पर खुरसोड़ी चौक व हट्टा सालेटेका चौराहा।
:- किरनापुर के लांजी मार्ग पर सेवती नहर के आगे से बस स्टैंड तक का स्थान शामिल है।
Published on:
05 Dec 2025 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
