2 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोरक्को पहुंचे राजनाथ सिंह, किसी भी भारतीय रक्षा मंत्री की यह पहली यात्रा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को दो दिवसीय दौरे पर मोरक्को पहुंचे है। मोरक्को का दौरा करने वाले वह पहले भारतीय रक्षा मंत्री है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Sep 21, 2025

Defence Minister Rajnath Singh welcomed in Morocco

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मोरक्को में स्वागत (फोटो -आइएएनएस)

भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रविवार को मोरक्को के कासाब्लांका पहुंचे है। यह मोरक्को का दौरा करने वाले किसी भी भारतीय रक्षा मंत्री की पहली ऐतिहासिक यात्रा है। इस यात्रा को भारत और मोरक्को के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इस यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे और रक्षा एवं सामरिक सहयोग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे।

भारतीय रक्षा मंत्री की उत्तरी अफ्रीकी देश की पहली यात्रा

रक्षा मंत्री, मोरक्को के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री अब्देलतीफ लौदियी के आमंत्रण पर वहां गए हैं। इस यात्रा की शुरुआत आधिकारिक तौर पर 22 सितंबर से होगी। यह भारतीय रक्षा मंत्री की उत्तरी अफ्रीकी देश की पहली यात्रा होगी, जो भारत और मोरक्को के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग को रेखांकित करती है। राजनाथ सिंह की मौजूदगी में यहां टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स मोरक्को के बेरेचिड में व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म (डब्ल्यूएचएपी) 8 बाई 8 के नए विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन होगा। यह संयंत्र अफ्रीका में पहला भारतीय रक्षा विनिर्माण संयंत्र है।

मोरक्को में भारत के राजदूत ने किया सिंह का स्वागत

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत भारत के रक्षा उद्योग की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति का परिचायक भी है। रविवार को कासाब्लांका स्थित मोहम्मद वी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर राजनाथ सिंह का स्वागत कैसाब्लांका की मिलिट्री कमांड के हेड वाली और मोरक्को में भारत के राजदूत संजय राणा ने किया। सिंह यहां रणनीतिक और औद्योगिक सहयोग को मज़बूत करने के लिए मोरक्को के रक्षा मंत्री के साथ साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वे औद्योगिक सहयोग के अवसरों के लिए लगाने मोरक्को के उद्योग एवं व्यापार मंत्री रियाद मेजूर से भी मुलाक़ात करने वाले हैं।

भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे सिंह

राजनाथ सिंह अपनी यात्रा के दौरान मोरक्को में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। राजनाथ सिंह की इस यात्रा के दौरान दोनों पक्षों द्वारा रक्षा क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक समझौता पर हस्ताक्षर होने हैं। गौरतलब है कि बीते वर्षों में भारतीय नौसेना के जहाज नियमित रूप से कैसाब्लांका बंदरगाह पर रुकते रहे हैं, और यह समझौता इन संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगा।