Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

यूक्रेन को लेकर पीएम मोदी ने पुतिन को घुमाया फोन, अमेरिकी टैरिफ का भी किया जिक्र; नाटो प्रमुख का दावा

नाटो महासचिव मार्क रूट ने दावा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ (रूसी तेल खरीद के कारण) का रूस पर अप्रत्यक्ष बड़ा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की और यूक्रेन युद्ध की रणनीति स्पष्ट करने को कहा।

भारत

Mukul Kumar

Sep 26, 2025

Modi and Putin in Russia
Modi Putin in Russia

नाटो प्रमुख मार्क रूट के दावे ने खलबली मचा दी है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का भारत और रूस दोनों पर बड़ा असर पड़ा है।

रूट ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसको लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात भी की है। साथ ही, उन्होंने पुतिन से यूक्रेन पर रूस की पूरी रणनीति के बारे में समझाने को कहा है।

पीएम मोदी ने पुतिन से क्या कहा?

सीएनएन से बातचीत के दौरान नाटो प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी टैरिफ ने रूस को बड़ा झटका दिया है। भारत अब व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पुतिन से यह पूछ रहे हैं कि मैं आपका समर्थन करता हूं, लेकिन क्या आप यूक्रेन पर मुझे अपनी रणनीति समझा सकते हैं क्योंकि अब अमेरिका द्वारा लगाए गए इन 50% टैरिफ से मैं भी प्रभावित हो रहा हूं।

भारत और रूस ने नहीं दी कोई भी प्रतिक्रिया

फिलहाल रूटे की टिप्पणी पर भारत या रूस की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ट्रंप ने पिछले महीने रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू किया था।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ लगाने के बाद एक बयान भी जारी किया, जिसमें कहा गया है यह कदम अनुचित, अन्यायपूर्ण और अविवेकपूर्ण है।

मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका ने भारत के रूस से तेल आयात को निशाना बनाया है, जो भारत के राष्ट्रीय हितों के लिए आवश्यक है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि वे अपनी ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।

विभिन्न देशों पर ट्रंप ने लगाया टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति ने जनवरी में सत्ता में लौटने के बाद से विभिन्न देशों पर अलग-अलग टैरिफ लगाने की घोषणा की है। वहीं, यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप ने चीन पर भी दबाव बनाने की कोशिश की।

इस महीने की शुरुआत में, ट्रंप ने कहा था कि नाटो देशों को चीन पर 50 से 100 प्रतिशत टैरिफ लगाना चाहिए और फरवरी 2022 में शुरू हुए यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में मदद के लिए रूस से तेल खरीदना बंद कर देना चाहिए।