Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

भीषण लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, पापुआ न्यू गिनी में 21 लोगों की मौत

Papua New Guinea Landslide: पापुआ न्यू गिनी में आए एक लैंडस्लाइड की वजह से हाहाकार मच गया है। इस वजह से 21 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

भारत

Tanay Mishra

Oct 31, 2025

Landslide in Papua New Guinea
Landslide in Papua New Guinea

पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) के हाइलैंड्स क्षेत्र में शुक्रवार, 31 अक्टूबर को एक दर्दनाक हादसा हुआ। तड़के सुबह करीब 2 बजे एंगा (Enga) प्रांत के के वापेनामांदा (Wapenamanda) जिले में कुकास (Kukas) गांव में भीषण लैंडस्लाइड हो गया। जिस समय लैंडस्लाइड हुआ, उस समय लोग सो रहे थे। ऐसे में लैंडस्लाइड से हाहाकार मच गया और लोगों की नींद उड़ गई। चीखते-चिल्लाते हुए लोग अपने घरों से बाहर भागे।

21 लोगों की मौत

पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत के वापेनामांदा जिले में कुकास गांव में तड़के सुबह आए लैंडस्लाइड से कई परिवार उजड़ गए। इस वजह से 21 लोगों की मौत हो गई। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

कई लोग घायल और लापता

लैंडस्लाइड की इस घटना में कई लोग घायल हो गए और कई लोग अभी भी लापता हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तो लापता लोगों की तलाश की जा रही है। इसके लिए रेस्क्यू टीम बनाई गई है।

कई घर तबाह

लैंडस्लाइड की वजह से कुकास गांव में कई घर तबाह हो गए हैं। तबाह हुए घर मलबे में तब्दील हो गए हैं और जगह-जगह मलबा जमा हो गया है। इस वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में भी परेशानी आ रही है।

पिछले साल भी हुआ था भीषण लैंडस्लाइड

पापुआ न्यू गिनी में पिछले साल भी भीषण लैंडस्लाइड हुआ था। 24 मई 2024 को तड़के सुबह करीब 3 बजे एंगा प्रांत के ही काओकलाम (Kaokalam) गांव में अचानक से लैंडस्लाइड हो गया था। लैंडस्लाइड में यूएन के अनुसार 670 लोग मारे गए थे, जबकि सरकार ने 2,000 से ज़्यादा लोगों की मौत की बात कही थी। एंगा प्रांत में लैंडस्लाइड के मामले अक्सर ही देखने को मिलते हैं।