8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वियतनाम में बाढ़ से हाहाकार, 37 लोगों की मौत और 78 घायल

Vietnam Floods: वियतनाम में बाढ़ की वजह से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। इस कारण हाहाकार मच गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Nov 03, 2025

Floods in Vietnam

Floods in Vietnam (Photo - Washington Post)

मूसलाधार बारिश और बाढ़ का कहर अभी भी दुनिया के कई देशों में थमा नहीं है। एशिया के कुछ देश भी अभी मौसम की मार झेल रहे हैं और इन देशों में विएतनाम (Vietnam) भी है। वियतनाम में पिछले कुछ महीनों से हो रही मूसलाधार बारिश लोगों की परेशानी की वजह बनी हुई है। इस मूसलाधार बारिश के कारण अब तक देश में अलग-अलग जगहों पर एक से ज़्यादा बार बाढ़ भी आ चुकी है। देश के मध्य प्रांतों में एक बार फिर बाढ़ ने हाहाकार मचा दिया है।

मरने वालों की संख्या पहुंची 37

वियतनाम के मध्य प्रांतों में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। वियतनाम आपदा एवं बांध प्रबंधन प्राधिकरण ने आज, सोमवार, 3 नवंबर को जानकारी दी है कि इस वजह से मरने वालों की संख्या 37 पहुंच गई है और अभी मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

घायलों का आंकड़ा पहुंचा 78

वियतनाम के मध्य प्रांतों में बाढ़ की वजह से घायलों का आंकड़ा 78 पहुंच गया है। वियतनाम आपदा एवं बांध प्रबंधन प्राधिकरण ने इस बारे में जानकारी दी। कई घायलों को ज़्यादा चोट आने की वजह से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभी भी 5 लोग लापता

वियतनाम के मध्य प्रांतों में बाढ़ की वजह से अभी भी 5 लोग लापता है, जिनकी तलाश का काम जारी है। पहले लापता लोगों की संख्या 11 बताई जा रही थी, जो अब 5 ही रह गई है। सर्च एंड रेस्क्यू टीम को खराब मौसम की वजह से इस काम में परेशानी हो रही है।

अभी भी 12,000 से ज़्यादा घरों में भरा पानी

वियतनाम में बाढ़ के कारण प्रभावित प्रांतों में अभी भी 12,000 से ज़्यादा घरों में पानी भरा हुआ है। वहीं 103 घर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं और 451 अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

किसानों और पशुधन पालकों का भारी नुकसान

वियतनाम में बाढ़ की वजह से प्रभावित प्रांतों में करीब 7,900 हेक्टेयर फसल जलमग्न होकर खराब हो गईं है। 64,000 से ज़्यादा पशुधन और मुर्गियाँ मर गई हैं। इससे किसानों और पशुधन पालकों का भारी नुकसान हुआ है।