रायपुर

CG Weather Update: अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है।


Khyati Parihar

24 October 2025

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अक्टूबर से अगले पांच दिनों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है।

बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और कांकेर में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

वहीं 26 अक्टूबर से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.5°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया।

जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18°C अंबिकापुर में रहा।