भिलाई

Weather Update: दीपावली के बाद ठंड महसूस होने लगेगी।


Khyati Parihar

12 October 2025

इससे पहले शनिवार से दिन रात के तापमान में हल्की गिरावट का क्रम शुरू हो रहा है।

शनिवार को दुर्ग जिले में दिन में अधिकतम तापमान औसत से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे आकर 31.8 डिग्री दर्ज हुआ है।

हालांकि, न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। इस तरह रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो तीन दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है।

फिलहाल, हफ्तेभर से दुर्ग जिला प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना हुआ था, जिसमें अब थोड़ी कमी आई है।