Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

खास खबर

Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे धूप ​खिली, हवा चलने से मौसम में ठंडक बढ़ी, कई जिलों में तापमान बढ़ा

राजधानी जयपुर में आज सवेरे धूप ​खिली व मौसम साफ रहा। सुबह से ही चल रही हल्की हवाओं से मौसम में गर्मी का अहसास कम हुआ। आज सवेरे राजधानी जयपुर में मौसम खुशनुमा रहा व लोगों ने बीते दिनों पड़ी गर्मी से राहत ​पाई। हालांकि आज कुछ जिलों के दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

जयपुर

Murari

Oct 05, 2025

– मौसम विभाग ने कहा, आज राजधानी में मौसम रहेगा साफ

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे धूप ​खिली व मौसम साफ रहा। सुबह से ही चल रही हल्की हवाओं से मौसम में गर्मी का अहसास कम हुआ। आज सवेरे राजधानी जयपुर में मौसम खुशनुमा रहा व लोगों ने बीते दिनों पड़ी गर्मी से राहत ​पाई। हालांकि आज कुछ जिलों के दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज अ​धिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा व हवाओं का दौर शुरू होगा। हवाओं के बदले पैटर्न से ही प्रदेश में सर्दी दस्तक देगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आज कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़ और उदयपुर में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। आज श्रीगंगानगर जिले में बारिश का अलर्ट है। वहीं सीकर जिले में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। आज भरतपुर और बीकानेर जिलों में अ​धिकतम तापमान सबसे ज्यादा रहेगा।