Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

जैसलमेर

Video: पोकरण मेरी राजनीतिक जन्मभूमि, इससे आत्मीय लगाव : शेखावत

केन्द्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि पोकरण उनकी राजनीतिक जन्मभूमि रही है और उन्होंने राजनीति की शुरुआत 2013 में यहीं से की थी।

केन्द्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि पोकरण उनकी राजनीतिक जन्मभूमि रही है और उन्होंने राजनीति की शुरुआत 2013 में यहीं से की थी। पोकरण से उनका आत्मीय लगाव रहा है। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने शनिवार रात फलसूंड रोड पर स्थित विधायक जनसंपर्क कार्यालय के पास मैदान में आयोजित अपने अभिनंदन समारोह की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हमेशा उनका सहयोग किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पारिवारिक भाव से काम करती है।

देश-प्रदेश का हो रहा विकास, बढ़ रहा आगे
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक महंत प्रतापपुरी ने कहा कि देश व प्रदेश में डबल इंजिन की भाजपा सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रहा है। समारोह के आयोजक प्रवासी फाउंडेशन के संस्थापक ज्ञानसिंह पीलवा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन भाजपा जिला मंत्री मदनसिंह राजमथाई ने किया। इस मौके पर प्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री अनवरखां एंड पार्टी की ओर से कई लोकगीतों व भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। केन्द्रीय मंत्री शेखावत का भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हींगड़ा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, प्रधान भगवतसिंह तंवर, सुनीता भाटी, जुगलकिशोर व्यास, भाजपा प्रदेश मंत्री आईदानसिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।