Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

जयपुर

Weather Update Today: मौसम विभाग का अलर्ट, राजस्थान में बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवा

Weather Update Today: मौसम विभाग का अलर्ट, राजस्थान में बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवा

Weather Update Today: राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने फिर प्रदेश में अच्छी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम तंत्र में आए बदलाव का असर गुरुवार को भी करौली, उदयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश के रूप में देखने को मिला। अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, बारां, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़ और उदयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग पश्चिमी राजस्थान में मौसम लगातार शुष्क रहने का पूर्वानुमान दे रहा है। बीकानेर और जोधपुर संभाग में आगामी कुछ दिन मौसम मुख्यत: शुष्क बने रहने की संभावना है।

22 सितंबर तक झमाझम बारिश

वहीं प्रदेश के कई संभागों में आज से ही 22 सितंबर तक कई जगह झमाझम बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के अधिकांश भागों में बीते कुछ दिन से आंशिक रूप से बादल भी छाए हुए हैं वहीं कई इलाके बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से बारिश के बाद राहत महसूस कर चुके हैं वहीं राजधानी जयपुर में बीती रात आसपास के क्षेत्र में हुई बारिश से कुछ देर ठंडी और तेज हवा चली लेकिन फिर गर्मी बढ़ गई। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में वृद्धि भी देखी जा रही है। गुरुवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अभी तापमान और बढ़ने की संभावन जताई है।

सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चूरू का 38.4

मौसम विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में बीते दिन सबसे अधिक अधिकतम तापमान चूरू का रहा। चूरू में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिलानी का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर में मेक्सिमम टेंप्रेचर 37 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रदेश के 6 स्थानों का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक मापा गया। बात करें न्यूनतम तापमान की तो प्रदेश में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दौसा का रहा यानि यहां रात के मौसम में भी गर्माहट बरकरार रही।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरोही का 18.8

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरोही का 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 27.5, जयपुर में 27.4, फलौदी में 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर से जारी तापमान के आंकड़ों और बारिश के पूर्वानुमान पर नजर डालें तो अभी प्रदेश में कई जगह तापमान में भी हल्का उछाल देखने को मिल सकता है तो वहीं प्रदेश के कई जिले अच्छी बारिश से तरबतर होने वाले हैं। यानि आगामी एक सप्ताह मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिले सकते हैं इसके बाद संभव है प्रदेश में हल्की ठंडक दस्तक दे। अभी स्थिति ये है कि आधा सितंबर बीत चुका है बावजूद इसके प्रदेश के ज्यादातर हिस्से गर्मी की चपेट में हैं और लोगों को यहां फिर बारिश का इंतजार है।