Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे बादल छाए, बारिश की संभावना, गर्मी के तेवर हुए नरम

राजधानी जयपुर में आज सवेरे से मौसम गुलजार हैं। आसमान में घटाएं छाने से एक बार फिर मौसम सुहाना हो गया है। वहीं तापमान में गिरावट से आमजन को गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज राजधानी जयपुर में बारिश की चेतावनी दी है।

जयपुर

Murari

Sep 30, 2025

– मौसम ​विभाग ने कहा, बादलों के छाने से आई तापमान में गिरावट

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे से मौसम गुलजार हैं। आसमान में घटाएं छाने से एक बार फिर मौसम सुहाना हो गया है। वहीं तापमान में गिरावट से आमजन को गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज राजधानी जयपुर में बारिश की चेतावनी दी है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज पूर्वी जिलों में भी बारिश का दौर सक्रिय रह सकता है। इसके अलावा मेवाड़ अंचल में भी बारिश की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिलों में भी आज बारिश होने का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है। आज गुलाबी नगर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। आज भरतपुर, धौलपुर, अलवर, दौसा और जयपुर में बारिश का अलर्ट है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने की संभावना है। आज कोटा, अजमेर और उदयपुर में बारिश का अलर्ट है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज लगभग पूरे राजस्थान में बारिश का अलर्ट है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।