Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे बादल छाए, धूप की तपिश से आमजन को मिली राहत

राजधानी जयपुर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। आज सवेरे गुलाबी नगर में हल्के बादल छाए, इससे बारिश की संभावना बढ़ी है। बादल छाने से तापमान में गिरावट भी महसूस की गई। आज प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला है।

जयपुर

Murari

Sep 29, 2025

– मौसम विभाग ने कहा, आज हो सकती है गुलाबी नगर में हल्की बारिश

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। आज सवेरे गुलाबी नगर में हल्के बादल छाए, इससे बारिश की संभावना बढ़ी है। बादल छाने से तापमान में गिरावट भी महसूस की गई। आज प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला है। पूर्वी संभाग में भी मौसम के तेवर बदले हैं। वहां भी बादल छाए हुए हैं। वहीं मेवाड़ अंचल में भी तापमान में गिरावट महसूस हुई है। रेगिस्तानी जिलों में अभी तापमान सामान्य से अ​धिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने का अनुमान है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आज जयपुर व दौसा में बारिश का अलर्ट है, जबकि भरतपुर, अलवर व धौलपुर में बादल छाए रहेंगे। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आज उदयपुर में बारिश का अलर्ट है। वहीं रेगिस्तानी​ जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने का अनुमान है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर में भी आज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, आज कई जिलों में बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट होगी।