Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

काशी की दाल मंडी तोड़ने को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोलें- यहां बीजेपी कभी नहीं जीती इसलिए तोड़ रही

Akhilesh Yadav about demolition of Varanasi Dal Mandi सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बनारस की दाल मंडी हटाने को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। इसके साथ ही बनारस की मेट्रो पर भी बयान दिया है। बोले, "सब कुछ नोट हो रहा है। कुछ हमारे यहां और कुछ कुदरत के पास।"

कार्यकर्ताओं की बीच अखिलेश यादव (फोटो सोर्स- 'X' अखिलेश यादव)
फोटो सोर्स- 'X' अखिलेश यादव)

Akhilesh Yadav about demolition of Varanasi Dal Mandi समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सोशल इंजीनियरिंग की समझ नहीं है। लोग गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनके ऊपर कोई असर नहीं पड़ रहा है। दाल मंडी में भाजपा को कभी भी जीत नहीं मिली है, इसलिए तोड़ने के हाथकंडे अपना रही है। लोगों को परेशान करके उनका कारोबार छीना जा रहा है। दाल मंडी की जगह के बदले दूसरी जगह दुकान मिल सकती है। लेकिन बाजार कैसे दिया जाएगा? यह दाल मंडी एक दिन में नहीं बनी है। लेकिन ग्राहक कहां से आएंगे? एक दुकान के जमाने में जमाना लग जाता है।

भाजपा दालमंडी वालों को दाल की तरह नहीं दले

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "कुदरत इंसाफ करेगा। एक दिन भाजपा की नकारात्मक राजनीति को भी ढहा देगा। बीजेपी को किसी की जीविका छीनने का अधिकार नहीं है।" सड़क चौड़ीकरण को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यह संकीर्ण सियासत की साजिश है। सकरी सोच वाले सड़क चौड़ा करने की बात कर रहे हैं। यह विरोधाभास है। बीजेपी वाले दूसरों को दुख देना अपनी ताकत समझते हैं। जीत तो सिकंदर को भी अमर नहीं कर सका। ‌

सपा दाल मंडी वालों के साथ

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा दाल मंडी वालों के साथ है। उनके लिए कुछ ना कुछ किया जाएगा। अयोध्या में तोड़फोड़ हुई तो वहां चुनाव हार गए। अब बनारस में भी यही होगा। लखनऊ के अकबरनगर को तोड़ दिया गया। जबकि लोग हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गए। लेकिन सरकार ने एक नहीं सुनी। महाराजगंज में हुई तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट अधिकारियों से वसूली करने को कहा है। सब कुछ नोट हो रहा है। कुछ हमारे यहां और कुछ कुदरत के यहां।

बीजेपी बनारस मेट्रो को रोक रही

उन्होंने बहुत बताया कि बनारस में मेट्रो को बीजेपी वाले रोक रहे हैं। सिर्फ वोट बैंक साधना चाहते हैं। बोले मेट्रो की जितनी भी योजनाएं चल रही हैं। सभी समाजवादी पार्टी की देन है। फिर चाहे लखनऊ, कानपुर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा या आगरा की मेट्रो हो। प्रधानमंत्री की लोकसभा संसदीय सीट का डीपीआर भी उनकी सरकार ने बनाया था। बजट में भी 50 करोड़ रुपए दिया गया था। यदि दाल मंडी में मेट्रो बन गई होती तो हटाने की जरूरत ना पड़ती।‌