3 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Feng Shui Tips : ऑफिस टेबल पर रखें ये चीजें, मिलेगी अपार सफलता

Feng Shui Tips: फेंगशुई शास्त्र के अनुसार ऑफिस टेबल पर कुछ चीजों को रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर इन चीजों को आप रखते हैं तो अपके कार्यस्थल पर आपको अपार सफलता मिलेगी। ऐसे में आइए जानें फेंगशुई टिप्स के हिसाब से हमें किन वस्तुओं को अपनी ऑफिस टेबल पर रखना चाहिए।

2 min read
Google source verification
Feng Shui Tips For Office Table

istco

Feng Shui Tips : फेंगशुई शास्त्र के अनुसार ऑफिस टेबल पर कुछ चीजों को रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर इन चीजों को आप रखते हैं तो अपके कार्यस्थल पर आपको अपार सफलता मिलेगी। ऐसे में आइए जानें फेंगशुई टिप्स के हिसाब से हमें किन वस्तुओं को अपनी ऑफिस टेबल पर रखना चाहिए।

Feng Shui Tips For Office Table: हिंदू धर्म में जैसे वास्तु शास्त्र का महत्व है, वैसे ही चीन में फेंगशुई शास्त्र की बहुत मान्यता हैं। वास्तु के अनुसार ही फेंगशुई शास्त्र में काम करता है। फेंगशुई शास्त्र में बहुत सारे उपाय और नियमों के बारे में बताया गया है। यदि हम अपने घर या ऑफिस में फेंगशुई के अनुसार चीजें रखते हैं तो हमें दिन दौगुनी और रात चौगुनी तरक्की मिल सकती है। इस शास्त्र में ये बताया गया है कि ऑफिस की टेबल पर किन चीजों को रखना शुभ होता है और किन चीजों को रखना अशुभ होता है। फेंगशुई शास्त्र में कार्यस्थल पर कुछ खास चीजों को रखने की सलाह दी जाती है। आइए जानें इन चीजों के बारे में

इन चीजों को रखें ऑफिस डेस्क पर

क्रिस्टल ग्लोब
फेंगशुई के अनुसार ऑफिस डेस्क पर क्रिस्टल ग्लोब रखना बहुत ही शुभ होता है। इसे टेबल पर रखने से आपका आपके काम में फोकस बढ़ता है और कार्यस्थल पर तरक्की के द्वारा खुलते हैं। ऑफिस की उत्तर-पूर्व दिशा में इसे रखने से काम करने की क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही नये अवसर के रास्ते भी खुलते हैं।

मनी प्लांट्स
आप अपनी ऑफिस की टेबल पर मनी प्लांट भी रख सकते हैं। इसे रखने से आपके करियर में ग्रोथ आएगी। इसके साथ ही ये पौधा आपको नेगेटिव एनर्जी से दूर भी रखता है। इसको अपनी डेस्क पर रखने से आपके प्रमोशन की संभावना ज्यादा बनती है।

रनिंग हॉर्स
अगर आप अपनी सीट के पास रनिंग हॉर्स रखते हैं तो ये आपके काम को बढ़ाता है। बिजनेस में आपको मनचाही तरक्की मिलती है। इसके रखने से आपके काम में जोश आता है। इसे उन्नति का प्रतीक भी माना जाता है।

पिरामिड
फेंगशुई में पिरामिड को ऊर्जा केंद्र माना जाता है। रत्नों से जड़ा पिरामिड रखने से आपके काम में ऊर्जा आती है और आपके आसपास सकारात्मकता बनी रहती है। इसे ऑफिस की मध्य दिशा में रखना शुभ होता है। ऑफिस की टेबल पर इसे रखने से आपके काम रचनात्मकता आती है।

लाफिंग बुद्धा
फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा काफी फेमस है। इसे लोग तरक्की का प्रतीक मानते हैं। लाफिंग बुद्धा घर और ऑफिस दोनों जगह रखने की सलाह दी जाती है। अगर हम इसे अपने काम करने वाली जगह पर रखते हैं तो हमारे काम में वृद्धि होती है। इसके साथ ही हमारी इनकम में भी बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही इसे अपनी डेस्क पर रखने से आपका तनाव भी कम होता है।