Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

उन्नाव को मिली अमृत भारत ट्रेन, अब पुष्कर यात्रा हुई आसान

Unnao gets Amrit Bharat train उन्नाव के रहने वाले लोगों को अब अमृत भारत ट्रेन की सुविधा मिल रही है। दरभंगा से मदार के बीच चलने वाली अमृत भारत ट्रेन का स्टॉपेज उन्नाव में किया गया है। रेल मंत्री ने सांसद साक्षी महाराज को पत्र भेज कर यह जानकारी दी है।

उन्नाव के लिए अमृत भारत ट्रेन (फोटो सोर्स- पत्रिका वीडियो ग्रैब)
फोटो सोर्स- पत्रिका वीडियो ग्रैब

Unnao gets Amrit Bharat train‌ उन्नाव के रहने वालों को अब अमृत भारत ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। दरभंगा से गोमती नगर, कानपुर सेंट्रल होते हुए मदार नगर जाने वाली ट्रेन संख्या 05587 का स्टॉपेज उन्नाव जंक्शन किया गया है। रेल मंत्री ने सांसद साक्षी महाराज को पत्र भेज कर यह जानकारी दी है। ‌ उन्नाव से बांदीकुई, जयपुर जाने के लिए अमृत भारत की सेवाएं मिल रही है।‌ नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब पुष्कर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। जब उन्हें अमृत भारत ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा। ‌

05587 का उन्नाव में स्टॉपेज

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अब दरभंगा मदार अमृत भारत ट्रेन का स्टॉपेज किया गया है। यह ट्रेन गोमती नगर, बादशाह नगर, ऐशबाग जंक्शन होते हुए सुबह उन्नाव 4.05 पर पहुंचेगी। 2 मिनट रुकने के बाद 4:07 पर यह ट्रेन कानपुर के लिए जायेगी। इस ट्रेन से अजमेर जाने वालों के लिए भी आरामदायक सफर रहेगा।

अजमेर जाने वालों को भी मिलेगी बड़ी सुविधा

दैनिक जिला दैनिक यात्री संघ के जिला अध्यक्ष नतीजा हैदर रिज़वी ने भी अमृत भारत ट्रेन के रुकने से प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अभी तक अजमेर जाने के लिए लखनऊ या कानपुर से ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। अब उन्नाव में यह सुविधा मिलेगी। अमृत भारत ट्रेन से यात्रा करने का अवसर मिलेगा। यह ट्रेन आज 30 सितंबर से उन्नाव स्टेशन पर रुकने लगी है।