Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय लोक अदालत में 78595 वादों का निस्तारण, 130 परिवारों को टूटने से बचाया गया

78595 cases settled in National Lok Adalat उन्नाव में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें की 78595 वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा बैंक रिकवरी सहित अन्य मामलों की सुनवाई की गई। ‌

78595 cases settled in National Lok Adalat उन्नाव न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 78595 वादों का निस्तारण किया गया। प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने अधिक से अधिक वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने को कहा। अदालत में लंबित वादों की संख्याओं को कम करने के लिए लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा, बैंक रिकवरी, बीएसएनल एवं फाइनेंस कंपनी से जुड़े वादों सहित अन्य मामलों की सुनवाई की गई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश डॉक्टर सत्यवान सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुनील कुमार वर्मा सहित अन्य जज अधिवक्ताओं, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।

राष्ट्रीय लोक अदालत की उपलब्धि

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 5,20,75,000 का प्रतिकर अवार्ड किया गया। इसी प्रकार बैंक रिकवरी के 949 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें 10,95,48,000 रुपए की अदायगी तय की गई।
बीएसएनएल एवं फाइनेंस कंपनी के 74 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें 10,95,48,000 रुपए की अदायगी तय की गई।

मोटर दुर्घटना के 73 दावों का निस्तारण

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के 73 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें 5,20,75,000 रुपए का प्रतिकर अवार्ड किया गया। वैवाहिक के 130 वादों का निस्तारण किया गया। जबकि बैंक रिकवरी के 949 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें 10,95,48,000 रुपए की अदायगी तय की गई। बीएसएनएल एवं फाइनेंस कंपनी के 74 वादों में निस्तारण किया गया। 10,95,48,000 की अदायगी के आदेश दिए गए।‌ वैवाहिक वादों में 130 वादों का निस्तारण किया गया।