Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

घर बनाने को लेकर दो भाईयों में जमकर विवाद, एक ने चाकू तो दूसरे ने डंडे से किया हमला

सगे भाईयों के बीच मनमुटाव बड़े विवाद की वजह बन गया। यह मामला कैंट थाना के भगवानगंज से सामने आया है। जहां मकान बनाने को लेकर हुए विवाद में दो भाई एक-दूसरे के ऊपर हमलावर हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया तो छोटे ने बड़े भाई के सिर पर डंडा दे मारा। विवाद में दोनों घायल हुए और एक-दूसरे की शिकायत करने थाने पहुंच गए।

सागर

Rizwan ansari

Nov 17, 2025

(फोटो- पत्रिका)

सगे भाईयों के बीच मनमुटाव बड़े विवाद की वजह बन गया। यह मामला कैंट थाना के भगवानगंज से सामने आया है। जहां मकान बनाने को लेकर हुए विवाद में दो भाई एक-दूसरे के ऊपर हमलावर हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया तो छोटे ने बड़े भाई के सिर पर डंडा दे मारा। विवाद में दोनों घायल हुए और एक-दूसरे की शिकायत करने थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया है।
दोनों भाईयों में मकान बनाने को लेकर विवाद हुआ। लक्ष्मी पत्नी मुकेश अहिरवार ने कैंट थाने में मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि मझले जेठ अशोक अहिरवार घर बना रहे हैं। जब मैंने और देवर देवकुमार अहिरवार ने उन्हें रोकते हुए कहा कि अभी घर की जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है। बंटवारा हो जाए तो अपने हिस्से की जमीन में घर बना लेना। इस बात से वह भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने देवकुमार पर चाकू से हमला कर दिया और पकड़ कर सिर दीवार से दे मारा। जिससे देवकुमार को सिर में चोट आई है।

मकान को लेकर चल रहा आपसी विवाद

वहीं दूसरी ओर अशोक अहिरवार ने भी अपने साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। आशोक के अनुसार वह अपने बेटे रोशन के साथ घर के पास खड़ा था, तभी उसका भाई देवकुमार और दिवंगत भाई की पत्नी लक्ष्मी आई और घर बनाने से रोकने लगी। आपस में कहासुनी हो गई, इतने में देवकुमार ने डंडा उठाकर सिर पर वार कर दिया। सिर से खून निकलने लगा और लक्ष्मी ने भी पेट में कुछ मारा। जब लड़का रोशन बीचबचाव करने आया तो उसे लक्ष्मी ने धक्का देकर गिरा दिया।

दोनों ने लगाए जान से मारने के आरोप

इधर दोनों भाईयों ने पुलिस को की शिकायत में एक-दूसरे के ऊपर घर बनाने से रोकने और घर बनाने पर जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए है। देवकुमार और लक्ष्मी ने आरोप लगाया है कि अशोक अहिरवार ने कहा कि अगर घर बनाने से रोका तो जान से खत्म कर दूंगा। वहीं अशोक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके भाई ने धमकी दी है कि अगर मकान बनाया तो जान से खत्म कर देगा।

पुलिस ने काउंटर केस किया दर्ज

शनिवार को हुई मारपीट में दोनों पक्ष घायल हुए है। दोनों भाईयों के आपसी विवाद और दोनों पक्षों की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने कांउटी केस बनाकर मामले को संज्ञान में लिया है।