खेल प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी तय करने के लिए हुई बैठक
सागर . राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आवंटन बाद अतिरिक्त संचालक कार्यालय में बुधवार को बैठक हुई। बैठक में संभाग स्तर पर राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आवंटन किया गया। रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय सागर एवं महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर के क्षेत्रांतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों में संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आवंटन किया गया। सागर संभाग को इस वर्ष तीन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं कराने का दायित्व सौंपा गया है। अतिरिक्त संचालक डॉ. नीरज दुबे ने कहा कि पहली बार बॉल बैडमिंटन को शासकीय खेल कैलेंडर में शामिल किया गया है। खेल विधाओं के आयोजन में अनुशासन एवं नियमों का विशेष ध्यान रखा जाए। डॉ. राम कुमार गोस्वामी ने कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास का अभिन्न अंग है जिसका लाभ हर विद्यार्थी को मिलना चाहिए। डॉ. भावना यादव ने संचालन किया। इस अवसर पर रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. शक्ति जैन, डॉ. बीडी नामदेव एवं संभाग के 6 जिलों के अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य व क्रीड़ा अधिकारी उपस्थिति थे।
खेल विधा वर्ग राज्य स्तरीय आयोजन स्थल
1 योग पुरूष शासकीय कन्या महाविद्यालय, सागर
2 योग महिला शासकीय कन्या महाविद्यालय, सागर
3 जूडो पुरूष शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय, छतरपुर
4 जूडो महिला शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय, छतरपुर
5 टेबल टेनिस, बैंडमिटन, शिक्षक कर्मचारी रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर
कहां होगी प्रतियोगिताएंक्रं खेल तारीख कॉलेज
1 बैडमिंटन 25-27 सितंबर शासकीय महाविद्यालय, गढ़ाकोटा
2 शतरंज 8-10 अक्टूबर शासकीय महाविद्यालय, रहली
3 टेबल-टेनिस 13-15 अक्टूबर रानी अवंती बाई लोधी विवि, सागर
4 बास्केटबॉल 16-18 अक्टूबर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर
5 जूडो 27-29 अक्टूबर ज्ञान सागर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सागर
6 कबड्डी 28-30 अक्टूबर शासकीय महावि, हटा
7 कबड्डी 28-30 अक्टूबर शासकीय महावि, बंडा
8 कुश्ती 29-31 अक्टूबर ज्ञान सागर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सागर
9 योग 6-8 नवंबर शासकीय महाविद्यालय, मकरोनिया
10 फुटबॉल 10-12 नवंबर विजय लाल महाविद्यालय, दमोह
11 व्हीलीबॉल 18-20 नवंबर शासकीय महाविद्यालय, बटियागढ़
12 हॉकी 24-26 नवंबर शासकीय पीजी महाविद्यालय, दमोह
13 हॉकी 24-26 नवंबर शासकीय कमला नेहरू महाविद्यालय,दमोह
14 खो-खो 27-29 नवंबर शासकीय कन्या महाविद्यालय, बीना
15 खो-खो 27-29 नवंबर शासकीय महाविद्यालय, जबेरा
16 एथलेटिक्स 4-06 दिसंबर शासकीय कन्या महाविद्यालय, सागर
17 क्रिकेट 11-13 दिसंबर ज्ञान सागर कॉलेज ऑफ एजुकेशन सागर
18 क्रिकेट 11-13 दिसंबर शासकीय कन्या महाविद्यालय, सागर
19 वेट लिफ्टिंग 15-17 दिसंबर शासकीय कन्या महाविद्यालय,सागर
20 बॉडी बिल्डिंग 15-17 दिसंबर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय
21 मलखंब 29-31 दिसंबर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय
22 पिट्टू 2- 4 फरवरी ज्ञान सागर कॉलेज ऑफ एजुकेशन सागर
24 बाल बेडमिंटन 13-15 फरवरी
शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्याय, सागर
25 शिक्षक कर्मचारी 16-18 मार्च रानी अवंतीबाई लोधी विवि, सागर
Updated on:
11 Sept 2025 11:55 am
Published on:
11 Sept 2025 11:50 am