
MP News: मध्यप्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के द्वारा SIR फॉर्म को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में मंत्री जी कह रहे हैं कि मतदाता सूची में जिसका नाम नहीं जुड़ेगा। उसका राशन-पानी बंद हो जाएगा।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि अभी गांव में मतदाता सूची में नाम जुड़ने का काम चल रहा है। सभी से अनुरोध है कि वोटर लिस्ट में नाम जरूर जुड़वा लें। कोई कि मतदाता सूची में इस पर नाम अलग प्रकार से जुड़ रहा है। अगर नहीं जुड़वाओगे तो आपको राशन, आधार कार्ड और अन्य सुविधाएं मिलना बंद हो जाएंगी। 5-6 दिन का समय है।
आगे मंत्री ने कहा कि समय निकालकर अपना नाम जरूर जुड़वा लेना। हमारा भी नाम जुड़ रहा था, हमने अपना फॉर्म जमा कर दिया हैं। मंत्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा बना हुआ है, क्योंकि एसआईआर के जरिए मतदाता सूची को अद्यतन, सटीक और पारदर्शी बनाना है। इस अभियान में सभी योग्य वोटर्स को लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने मंत्री गोविंद सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के मंत्री खुद SIR पर सवाल खड़े कर रहे हैं। क्या राशन-पानी के साथ जनता की नागरिकता भी जाएगी मंत्री जी?
हालांकि, यह वीडियो 3-4 दिन पुराना है। जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इधर, सागर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआइआर में मतदाता सूची सटीक बनाने लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो सके। जिले में दैनिक प्रगति दर्ज की जा रही है, बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाता गणना प्रपत्र का वितरण कर रहे हैं। मतदाताओं की फॉर्म भरवाने में मदद भी कर रहे हैं।
Updated on:
04 Dec 2025 02:53 pm
Published on:
04 Dec 2025 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
