
भोपाल से देवर की शादी में आई दो महिलाओं के साथ बड़ी अनहोनी हो गई। उनके लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर से भरा पर्स गायब हो गया। महिलाओं ने सिविल लाइन के ब्यूटी पार्लर में जेवर चोरी होने का शक जताया है।
सोनिका पडिहार व निकिता पडिहार भोपाल से देवर की शादी में 30 नवंबर को सागर आई थीं। शादी से पहले शाम करीब 5 बजे सिविल लाइन के ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने पहुंचीं। करीब तीन घंटे वहां रहीं। वहां से साढ़े आठ बजे होटल पहुंचीं। रात तीन बजे दोबारा तैयार होने लगीं तो उनका पर्स नहीं था। उन्हें लगा कि पर्स शायद पार्लर में रह गया हो।
पार्लर संचालक से फोन पर बात हुई तो उसने कहा, हमारे यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, सुबह चेक कर लेंगे। अगर हमारे यहां पर्स छूटा होगा तो सुरक्षित मिल जाएगा। महिलाएं आश्वस्त होकर शादी में शामिल हो गईं।अगले दिन सुबह 10:30 बजे जब वे पार्लर पहुंचीं तो कर्मचारियों ने बताया कि मेकअप रूम का कैमरा पिछले कई दिनों से बंद है। इससे महिलाओं का शक गहरा गया कि पार्लर के स्टाफ ने ही पर्स उठा लिया। गुरुवार को सोनिका पडिहार पति जयंत पडिहार व निकिता पडिहार पति महेंद्र पडिहार अपने परिजन के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में जेवर गुम होने की बात कही गई है।
सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि महिलाएं जेवर पहनकर नहीं, पर्स में रखकर पार्लर गई थीं। इसलिए फिलहाल सीधे चोरी का मामला नहीं बनता। हो सकता है पर्स कहीं और रह गया हो। फिर भी पार्लर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस अब पार्लर के सभी कर्मचारियों से पूछताछ और उपलब्ध फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है।
महिलाओं की शिकायत पर मामले को जांच में लिया है। सीधे तौर पर चोरी का मामला होना नहीं कहा जा सकता। पार्लर में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है। - आनंद सिंह, थाना प्रभारी- सिविल लाइन
Published on:
05 Dec 2025 05:15 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
