
शहर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री दर्ज हुआ। दिन में तेज धूप से ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार इस बार हिमालय क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक सप्ताह पहले ही एक्टिव हो गया। इस वजह से जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो रही है। उत्तर से दक्षिण की ओर बहने वाली हवा का असर एमपी में भी पड़ रहा है। शहर के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
Published on:
14 Nov 2025 05:04 pm

