
नर्मदा खंड दादाजी धूनी वाले केशवानंद की समाधि पुण्यतिथि पर मंगलवार को मकरोनिया स्थित राम दरबार मंदिर में कन्या भोज हुआ। शाम 7 बजे महाआरती व कन्या भोज हुआ। 1 हजार कन्याओं को भोज कराया गया। सुबह 9 बजे से विशेष हवन और शाम 8 बजे से विशेष आहुतियां दी गई। महंत केशव महाराज ने भगवान शिव की 1008 नाम से आहुतियां मंदिर में बनी धूनी में समर्पित की। संभाग में यह पहला धूनी है जहां 24 घंटे अग्नि जलती रहती है।
Published on:
03 Dec 2025 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
