
MP News: मध्यप्रदेश के विंध्य में सियासी पारा परवान पर चढ़ गया है। शुक्रवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्रीनिवास तिवारी के पोते और भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दिग्विजय सिंह को मौलाना तक कह डाला। यहीं नहीं अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने बघेली में पूर्व सीएम के लिए कहा कि दिग्विजय का हुरै का हमहूं तैयार हैन।
त्थोंथर से भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि कांग्रेस को इस प्रदेश में और उसके चरित्र को मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता है। जनता से उन्होंने पूछा कि जानता है क्या मुझसे ज्यादा कोई। यह वही कांग्रेस पार्टी, उनके एक नेता हैं। जो रीवा आए हुए थे। उनका नाम है आदरणीय मौलाना दिग्विजय सिंह। यह वही नेता हैं, जो ओसामा जैसे आतंकवादी को ये ओसामा जी बुलाते थे। और लगता है कि यही राहुल गांधी के गुरू भी थे। इसलिए राहुल गांधी भी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल संसद से लेकर हर सभा में करते हैं। साथियों मेरे बाबा आपके विधायक थे।
कांग्रेस ने हर पल श्रीनिवास तिवारी जी को धोखा देने का काम किया है। 1977 में कांग्रेस ने उनका टिकट काटकर मनगवां से त्योंथर भेज कि ये हार जाएंगे। त्योंथर ने उनको हाथों हाथ लिया और चुनाव जीताकर भेजा था। 1980 में कांग्रेस की सरकार थी। और कांग्रेस की सरकार में संजय गांधी अस्पताल लेकर आए थे। तो कांग्रेस ने उनको क्या सजा दी थी, उन्होंने उनका मंत्री पद छीन लिया था। जब 1985 में उनकी नाराजगी खत्म नहीं हुई थी तो उनकी त्योंथर से काट दिया था।
बघेली में सांसद जनार्दन मिश्रा ने भाषण देते हुए कहा कि अबे सिद्धार्थ तिवारी जी कहत रहे हैं या दिग्विजय सिंह पूरे मध्यप्रदेश का हुर डारिस। 10 साल, सिद्धार्थ भाई तु ऐखर हर हुरै, हमहूं तैयार है। हम थोड़ी श्यान हैं। बता दें बघेली में हुरना शब्द किसी को मारने के लिए प्रयोग किया जाता है। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई है।
Published on:
20 Sept 2025 02:36 pm

