5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather Update: सावधान… अब पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड! अगले 48 घंटे में 3 डिग्री गिरेगा पारा, IMD ने जारी की चेतावनी

CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट आएगी। यानी ठंड और बढ़ेगी। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

2 min read
Google source verification
ठंड का अलर्ट (Photo Source- Patrika)

ठंड का अलर्ट (Photo Source- Patrika)

CG Weather Update: प्रदेश में फिर ठंड की वापसी हुई है। अंबिकापुर समेत सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने लगी है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री पर आ गया है। राजधानी में भी पारा 13.3 डिग्री पर आ गया है। प्रदेश में दिसंबर में शीतलहर चलने का ट्रेंड रहता है।

खासकर उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलती है। सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर पारा 4 से 5 डिग्री तक लुढक़ जाता है। राजधानी में पारा 11-12 डिग्री पर आ जाता है। वहीं आउटर में 8 से 9 डिग्री पर रहता है। यानी कड़ाके की ठंड पड़ती है। इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित होता है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट आएगी। यानी ठंड और बढ़ेगी। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। नवंबर के आखिरी सप्ताह व दिसंबर के दो दिनों तक साइक्लोन दितवाह के कारण प्रदेश में ठंड गायब सी हो गई थी। राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। जबकि अंबिकापुर का 2.7 डिग्री कम रहा।

साइक्लोन दितवाह का असर पूरी तरह खत्म

साइक्लोन के कारण राजधानी समेत कई जिलों में बादल छा रहे थे, जो अब छंट गए हैं। इससे रात का तापमान गिरा है। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार साइक्लोन दितवाह का असर पूरी तरह खत्म हो गया है। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। ठंड बढऩे के कारण सुबह लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाने लगा है।

प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान

  • स्थान - तापमान
  • रायपुर - 13.3
  • माना - 10.6
  • बिलासपुर - 13.6
  • पेंड्रारोड - 10.8
  • अंबिकापुर - 6.9
  • जगदलपुर - 14.6
  • दुर्ग - 11.0
  • राजनांदगांव - 11.0

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग