
फिर कड़ाके की ठंड का दौर (Photo Source- Patrika)
CG Weather Update: उत्तरी छत्तीसगढ़ समेत मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकतर जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कम है। सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट में है। पारा 4.6 डिग्री पर जा पहुंचा है, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। माना में भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री है। रायपुर शहर में शनिवार को पारा 13 डिग्री से नीचे चला गया।
मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को तापमान में विशेष अंतर नहीं आएगा। इसके बाद 2-3 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है।
शहर - अधिकतम - न्यूनतम
रायपुर - 27.6 - 12.9
माना - 28 - 9
बिलासपुर - 27 - 12
पेंड्रारोड - 23.8 - 8.4
अंबिकापुर - 24.3 - 4.6
राजनांदगांव - 27 - 10
Published on:
07 Dec 2025 09:18 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
