छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा राजनांदगांव और डोंगरगढ़ में प्रारंभ किए जा रहे पर्यटक सूचना केन्द्रों का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन को उद्योग का दर्जा भी दिया गया है।
छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा भी इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव और डोंगरगढ़ में पर्यटक सूचना केन्द्र का लोकार्पण हुआ है।
केंद्र की स्थापना से जिले सहित देशी विदेशी पर्यटक छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की जानकारी के साथ ही जिले की पर्यटन विशेषताओं से भी परिचित होंगे।
केंद्रों की स्थापना से पर्यटकों को यात्रा मार्ग, ठहरने की सुविधा, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों तथा स्थानीय कला-संस्कृति की जानकारी सहज रूप से मिल सकेगी।