Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

अंता उपचुनाव: एक नहीं 2 ‘नरेश’ थे चुनावी मैदान में, जानें दूसरे नरेश समेत किसे कितने वोट मिले

Anta Bypoll Result 2025: अंता विधानसभा उपचुनाव में कुल 15 प्रत्याशियों ने अपना चुनावी भाग्य आजमाया। चुनाव में नरेश मीणा के अलावा एक और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश चुनाव मैदान में था। जानें उसे कितने वोट मिले-

nare meena
Play video
Photo- Patrika

Anta Bypoll Result 2025: राजस्थान के बारां जिले में अंता विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया ने 15 हजार 612 मतों से जीत दर्ज की। निर्वाचन विभाग द्वारा कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया को विजयी घोषित किया और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मोरपाल सुमन को हराया।

प्रमोद जैन भाया 2023 में हार गए थे चुनाव

भाया को 69 हजार 571 मत मिले, जबकि सुमन ने 53 हजार 959 मत हासिल किए। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की झोली में 53 हजार 800 मत आए। 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रमोद जैन भाया को भाजपा के कंवरलाल मीणा ने हरा दिया था, लेकिन अंता उपचुनाव 2025 में उन्होंने धमाकेदार वापसी की है।

नरेश मीणा को पुलिस ने क्यों रोका

अंता विधानसभा उपचुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के घर की तरफ जा रहे नरेश मीणा को पुलिस ने थाने के समीप सब्जी मंडी क्षेत्र में रोका और प्रताप चौक लाकर छोड़ दिया। नरेश मीणा का कहना था कि वह श्रीजी के मंदिर पर जा रहे थे।

चुनाव में हार पर क्या बोले नरेश मीणा

चुनाव में हार पर नरेश मीणा ने कहा कि जनता ने जो प्यार-आशीर्वाद दिया, उसके लिए सिर झुकाता हूं। हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ थी। ईमानदारी हार गई और भ्रष्टाचार जीत गया। उन्होंने समर्थकों से कहा कि भगवान हमारी परीक्षा ले रहा है, हमारी तपस्या में शायद कोई कमी रह गई। अब हमें दोगुनी ताकत से काम करना पड़ेगा।

चौथे राउंड में नरेश मीणा ने सबको चौंकाया

अंता विधानसभा उपचुनाव के​ 20 राउंड की मतगणना में चौथा राउंड सबसे अहम रहा। पहले 3 राउंड में जहां प्रमोद जैन भाया आगे रहे, वहीं चौथे राउंड में एक बार निर्दलीय नरेश मीणा ने बढ़त हासिल कर ली, लेकिन यह बढ़त वे आगे बरकरार नहीं रख पाए। पांचवें राउंड से कांग्रेस के भाया ने मजबूत पकड़ बना ली और अंतिम 20वें राउंड तक बढ़त बरकरार रही।

15 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया

अंता विधानसभा उपचुनाव में कुल 15 प्रत्याशियों ने अपना चुनावी भाग्य आजमाया, जिनमें से प्रमोद जैन भाया, मोरपाल सुमान और नरेश मीणा के अलावा कोई भी प्रत्याशी हजार का आंकड़ा नहीं छू पाया। 925 मतदाताओं ने नोटा विकल्प का प्रयोग किया। चुनाव में नरेश मीणा के अलावा एक और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश चुनाव मैदान में था। उसे केवल 879 वोट मिले।

अंता उपचुनाव परिणाम: कौन जीता, किसे कितने वोट मिले

1. प्रमोद जैन भाया (कांग्रेस)

  • वोट: 69,571
  • परिणाम:जीत
  • जीत का अंतर: +15,612

2. मोरपाल सुमन (भाजपा)

  • वोट: 53,959
  • परिणाम: हार
  • अंतर: –15,612

3. नरेश मीणा (निर्दलीय)

  • वोट: 53,800
  • परिणाम: हार
  • अंतर: –15,771

4. नरेश (निर्दलीय)

  • वोट: 879
  • अंतर: –68,692

5. योगेश कुमार शर्मा ब्राह्मण (राइट टू रिकॉल पार्टी)

  • वोट: 680
  • अंतर: –68,891

6. मंजूर आलम (निर्दलीय)

  • वोट: 628
  • अंतर: –68,943

7. धरमवीर बैरवा साहेब (निर्दलीय)

  • वोट: 612
  • अंतर: –68,959

8. बिलाल खान (निर्दलीय)

  • वोट: 551
  • अंतर: –69,020

9. दिलदार (निर्दलीय)

  • वोट: 456
  • अंतर: –69,115

10. नौशाद (निर्दलीय)

  • वोट: 345
  • अंतर: –69,226

11. पंकज पाजनटोरीवाला (निर्दलीय)

  • वोट: 294
  • अंतर: –69,277

12. बंशीलाल (निर्दलीय)

  • वोट: 238
  • अंतर: –69,333

13. राजपाल सिंह शेखावत (परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया)

  • वोट: 167
  • अंतर: –69,404

14. पुखराज सोनेल (निर्दलीय)

  • वोट: 143
  • अंतर: –69,428

15. जमील अहमद (निर्दलीय)

  • वोट: 121
  • अंतर: –69,450