
Crime News बिहार में मात्र 5 रुपये के लिए एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मौसिन आलम के रूप में हुई है। 70 वर्षीय मौसिन पेशे से एक किसान थे। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा कर जाम हटाया। स्थानीय लोगों का कहना है चुंगी के नाम पर यहां पर दबंग प्रतिदिन मारपीट करते हैं।
यह सब घटना पुलिस के सामने होता है। पुलिस अगर इसपर शुरू में ही रोक लगा देती तो ऐसी घटना नहीं हुई होती। लेकिन, हमारी शिकायत तक नहीं सुनती है। सब्जी बिक्रेताओं ने कहा कि बुधवार को भी घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस आरोपी को फरार होने का पूरा मौका दिया। वह जब फरार हो गया तब पुलिस पहुंची।
घटना के संबंध स्थानीय लोगों ने बताया कि काको बाजार में आस पास के ग्रामीण सब्जी और अन्य सामग्री को बेचने आया करते हैं। बुजुर्ग मौसिम भी अन्य लोगों की तरह बुधवार को सब्जी तथा अन्य सामान बेचने आया था। काको में सब्जी बेचने के लिए स्थानीय दबंग यहां पर चुंगी वसूला करते हैं। ये लोग अपने आप को सरकारी एजेंट बताकर प्रति विक्रेता जो सड़क किनारे सब्जी बेचा करते हैं उनसे 15 रूपया लेते हैं।
बुजुर्ग मौसिम से भी उन्होंने पैसे की मांग किया। मौसिम ने 10 रूपया दे दिया। पांच रूपया उसके पास नहीं था। उसने कहा कि बचा हुआ पांच रूपया कल दे देंगे। इससे चुंगी वसूलने वाले युवक नाराज हो गया और उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से वह फरार है। आरोपी की पहचान बाजार समिति के एजेंट विक्की पटेल के रूप में हुई है।
बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद आस पास के लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों ने जहानाबाद-एकंगसराय एनएच 33 को जाम कर दिया। इसके बाद लोगों ने एनएच पर शव को रख कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इसकी वजह से नेशनल हाइवे पर पूरी तरह जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस घटना के करीब आधे घंटे भर बाद पुलिस पहुंची। जाम हटाने में पुलिस से भी लोगों को बकझक होने की सूचना है। लेकिन, पुलिस ने इसके बाद जाम हटा दिया।
Updated on:
18 Sept 2025 09:44 am
Published on:
18 Sept 2025 09:42 am

