Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में आपस में भिड़े डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और RJD MLC अजय सिंह

बिहार चुनाव 2025: लखीसराय विधानसभा में मतदान के बीच डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर गोबर-पत्थर फेंका गया। इसके कुछ ही देर बाद डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और आरजेडी एमएलसी अजय कुमार के बीच तीखी बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

विजय सिन्हा और RJD MLC अजय सिंह आपस में भिड़ें

बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में पहले चरण के मतदान के दौरान बीजेपी प्रत्याशी और बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर पत्थर और गोबर फेंके गए। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा नदियावां क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं को वोटिंग नहीं देने की सूचना पर पहुंचे थे। उनको देखते ही आरजेडी कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। इस बीच डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और आरजेडी एमएलसी अजय कुमार के बीच तीखी बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्यों हुआ विवाद

यह पूरा वाक्या नदियावां क्षेत्र का है। विजय सिन्हा को सूचना मिली थी कि नदियावां क्षेत्र में उनके समर्थकों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। इसकी सूचना मिलने पर वे पूरी घटना की जानकारी लेने के लिए मौके पर पहुंचे थे। उनके पहुंचते ही अचानक से तनावपूर्ण हो गया।

आरजेडी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के समर्थक उग्र हो गए। विजय सिन्हा के काफिले पर हमला कर दिया। विजय सिन्हा का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने सिन्हा की गाड़ी पर गोबर और पत्थर भी फेंके। संयोगवश वे अपनी गाड़ी में नहीं थे। वे अपनी गाड़ी से उतर कर लोगों से बात कर रहे थे। स्थिति बिगड़ते देख सुरक्षाकर्मी उनको अपनी गाड़ी में बैठाकर वहां से ले ही जा रहे थे। इसी बीच आरजेडी एमएलसी अजय सिंह भी वहां पहुंच गए। एक दूसरे आमने सामने होते ही दोनों आपस में उलझ गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

विजय सिन्हा ने अजय सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

वायरल वीडियो में कैमरों के सामने ही दोनों नेताओं के बीच जमकर तीखी बहस हुई। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अजय सिंह पर शराब के नशे में होने का भी आरोप लगाया। वे प्रशासन के अधिकारी को उनकी गाड़ी की तलाशी लेने का निर्देश भी देते वीडियो में दिखे। अजय सिंह ने डिप्टी सीएम की ओर से लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है।