Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: तेजस्वी यादव के सामने लगे विधायक सुदय यादव के खिलाफ नारे, जानें क्यों हो रहा है विरोध?

Bihar Assembly Elections 2025 जहानाबाद जिला सियासी दृष्टिकोण से मगध का हार्ट है। जहानाबाद जिला तीन विधानसभा सीट है, जिसमें सदर विधानसभा सीट, मखदुमपुर सीट और घोसी सीट हैं। जहानाबाद के सदर विधानसभा सीट से सुदय यादव आरजेडी विधायक हैं।

Bihar Assembly Elections 2025
सुदय यादव

Bihar Assembly Elections 2025 "तेजस्वी से बैर नहीं,सुदय तुम्हारी खैर नहीं" तेजस्वी यादव की सभा में ये नारे लगते रहे। विधायक से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं सभा के समाप्त होने पर हर वो चौक चौराहे पर भी तेजस्वी यादव के सामने ये नारे लगाते दिखे। कई जगहों पर तो पार्टी कार्यकर्तओं ने तेजस्वी यादव के कारवे को बीच सड़क पर रोकर नारे लगाए। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने इसको गंभीरता से लिया है। उनका कहना है कि सुदय यादव के खिलाफ कार्यकर्ताओं में विरोध है या फिर विरोध करवाया गया? इसकी पार्टी अपने स्तर से जांच कर रही है। लेकिन, विरोध का तेवर देखकर पार्टी के सीनियर नेताओं ने इसको गंभीरता से लिया है। राज्य सभा सदस्य संजय यादव ने कहा कि पार्टी पता लगा रहा है कि कार्यकर्ता क्यों नाराज हैं?

सुदय यादव का क्यो हो रहा विरोध

सुदय यादव का पिछले कुछ दिनों से लगातार विरोध हो रहा है? विरोध क्यों हो रहा है। इस सवाल का जवाब में पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि समर्थन क्यों करें? जीतने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उठने बैठने की जगह ठेकेदारों के साथ उठने बैठने लगे। उन्होंने आगे कहा कि परेशानी में फंसने पर मदद की जगह वे हमें ही फंसाने लगते हैं। दुख सुख में भी नहीं आते हैं। तो फिर ऐसा जन नेता किस काम का है। यही कारण है कि हम लोग उनका विरोध कर रहे हैं। यह पूछने पर कि फिर आप किसका समर्थन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा पार्टी अगर किसी और को अपना टिकट देगी तो हम समर्थन करेंगे। सुदय यदाव का समर्थन नहीं करेंगे।

पुतला दहन

आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने कुछ दिन पहले ही सुदय यादव का पुतला दहन किया था। अल्प संख्यक समुदाय के लोगों ने प्रेस वर्ता कर इनका विरोध करते हुए इनपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अल्पसंख्य समुदाय के लोगों ने तो तेजस्वी यादव से मांग किया था कि जहानाबाद सदर से अगर आरजेडी अपना प्रत्याशी नहीं बदलता है तो मजबूरी में पार्टी कार्यकर्ताओं को जन सुराज के प्रत्याशी को समर्थन करना पड़ेगा।

कार्यकर्ताओं में जोश हाई पर

तेजस्वी यादव ने अपनी बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत जहानाबाद के गांधी मैदान सभा से किया है। तेजस्वी ने अपनी बिहार अधिकार यात्रा के तहत जहानाबाद, नालंदा के इस्लामपुर, हिलसा और फतुहा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। जहानाबाद में दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के बावजूद तेजस्वी यादव की सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। तेजस्वी यादव की यात्रा को लेकर राजद कार्यकर्ताओं का जोश हाई पर था। वहीं स्थानीय विधायक सुदय यादव के खिलाफ कार्यकर्ताओं का आक्रोश भी उबाल पर था।