Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

पश्चिमी विक्षोभ फिर हुआ एक्टिव, 5, 6, 7 और 8 नवंबर को इन इलाकों में अतिभारी बारिश का अलर्ट

Weather Forecast : देश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से हिमालय क्षेत्र के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में बर्फबारी होने की वजह से यूपी के कई इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड में 5, 6, 7 और 8 नवंबर को बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

climate change rain, Cloudburst, drizzle, flooding, heavy rain, Heavy Showers, hydro-meteorology rain, Light rain, live rain updates, meteorology training rainfall statistics, monsoon, Monsoon Update, pouring rain, precipitation, precipitation data, rain alert, rain forecast, rain training Google, rainfall, Rainfall Prediction, rainy season, real-time rain report, scattered showers, severe weather alerts, storm, stormy weather, Thunderstorm, training for rain safety, weather, weather education, weather Google training, weather report rain, weather tools tutorial, weather training, weather update, wet weather

मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम के बड़े बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालय क्षेत्र में पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होने की जिसकी वजह से उत्तराखंड, एमपी ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और दक्षिणी भारत में जोरदार बारिश की संभावना है। इसको लेकर 5, 6, 7 और 8 नवंबर को इन इलाको अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, सोमवार से पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पड़ सकता है। इससे पांच नवंबर तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इससे कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। पहाड़ों में बर्फबार होने की वजह से उत्तराखंड से सटे इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

उत्तराखंड का मौसम, जानें कब होगी बारिश

हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण कई जगहों पर भारी बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। 4, 5, 6, 7 और 8 नवंबर को उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।

जानें पूर्वोत्तर भारत का कैसा रहेगा मौसम

पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में 4 और 5 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली चमकने के साथ तूफान आने की संभावना है।

मध्य भारत और पश्चिम भारत का मौसम

मध्य भारत और पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में 4 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज के साथ बरसात और बिजली चमकने की संभावना है। 5 और 6 नवंबर को कोंकण और गोवा में तथा 4-7 नवंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र में बिजली चमकने के साथ तूफान की संभावना है।

जानें कैसा रहेगा दक्षिण भारत का मौसम

दक्षिण भारत के कई इलाकों में 4 से 6 नवंबर के बीच तमिलनाडु में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, साथ ही कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसी के साथ 30-40 किलोमीटर की गति से हवाएं चलने का अनुमान है।

जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आंशिक रूप से 4 नवंबर को पूरा दिन आसमान साफ रहेगा। वहीं शाम को धुंध और कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दोपहर के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवा के साथ सतही हवा प्रमुख रूप से चलने की संभावना है। शाम और रात के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम हो जाएगी।

5 नवंबर को धुंध के साथ आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 से 31°C और 16 से 18°C के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-3°C तक अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। दोपहर में हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर दक्षिण-पूर्व दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो जाएगी। शाम और रात के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम हो जाएगी।

मछुआरों को चेतावनी

भारत मौसम विभाग ने 4 से 8 नवंबर तक अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तेज लहरों और आंधी की संभावना जताई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।