
नरसिंहपुर. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शहरवासियों की मांग पर सरकार ने पुराने पुल के नवनिर्माण को मंजूरी दे दी है। करीब साढ़े आठ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह नया पुल 12 मीटर चौड़ा और 50 मीटर लंबा होगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद ब्रिज कॉर्पोरेशन को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद कंदेली और नरसिंहपुर क्षेत्र के बीच यातायात सुगम हो जाएगा और लोगों को वर्षों से लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।
यह पुल सींगरी नदी पर बना हुआ है, जो जिला मुख्यालय के कंदेली क्षेत्र और नरसिंहपुर शहर को जोड़ता है। यही रास्ता शहर से बाहर जाने का प्रमुख मार्ग है। पुल के दोनों ओर कई महत्वपूर्ण स्थान स्थित हैं जिनमें नरसिंह मंदिर, प्रसिद्ध काली मंदिर, नरसिंहपुर का प्रमुख बाजार, बड़े स्कूल और कॉलेज शामिल हैं। यही कारण है कि इस मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में लोग आवाजाही करते हैं।यातायात का दबाव और जाम की समस्या इस पुल की सबसे बड़ी चुनौती रही है। स्कूलों की छुट्टियों,शोभायात्राओं, जुलूसों या किसी धार्मिक आयोजन के दौरान पुल पर अक्सर लंबा जाम लग जाता है। इससे न केवल वाहन चालकों को बल्कि पैदल चलने वालों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार एम्बुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी इस जाम में फं स जाते हैं।
मौजूदा पुल की संरचना हो रही कमजोर
करीब 75 वर्ष पुराना यह पुल अब अपनी उम्र पूरी कर चुका है। संरचना कमजोर होने के कारण इसे असुरक्षित माना जा रहा है। पुल पर दरारें और जंग लगने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। पिछले कई वर्षों से नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों द्वारा इसके जीर्णोद्धार या नवनिर्माण की मांग की जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि नया पुल बन जाने से न केवल आवागमन में सुविधा होगी बल्कि शहर के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। यह मार्ग नरसिंहपुर की ओर आने.जाने वाले व्यापारिक वाहनों के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। पुल चौड़ा और आधुनिक तकनीक से निर्मित होगा। जिससे भारी वाहनों का दबाव भी बिना किसी जोखिम के झेला जा सकेगा।शहरवासियों ने कहा कि नए पुल के बन जाने से कंदेली और नरसिंहपुर क्षेत्र के बीच का संपर्क मजबूत होगा और वर्षों पुरानी जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
वर्जन..
नए पुल के निर्माण के लिए स्वीकृति प्राप्त हो गई। अब इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया प्रचलन में हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही इसका निर्माण आरंभ कर दिया जाएगा। ब्रिज कारर्पोशन की प्राथमिकत है कि निर्धारित समय सीमा में पुल का निर्माण पूरा कर शहरवासियों को नया और सुरक्षित पुल सौंपा जाए।
केडी रैदास,एसडीओ ब्रिज कारर्पोशन नरसिंहपुरकरीब 75 वर्ष पुराना यह पुल अब अपनी उम्र पूरी कर चुका है। संरचना कमजोर होने के कारण इसे असुरक्षित माना जा रहा है। पुल पर दरारें और जंग लगने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। पिछले कई वर्षों से नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों द्वारा इसके जीर्णोद्धार या नवनिर्माण की मांग की जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि नया पुल बन जाने से न केवल आवागमन में सुविधा होगी बल्कि शहर के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। यह मार्ग नरसिंहपुर की ओर आने.जाने वाले व्यापारिक वाहनों के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। पुल चौड़ा और आधुनिक तकनीक से निर्मित होगा। जिससे भारी वाहनों का दबाव भी बिना किसी जोखिम के झेला जा सकेगा।शहरवासियों ने कहा कि नए पुल के बन जाने से कंदेली और नरसिंहपुर क्षेत्र के बीच का संपर्क मजबूत होगा और वर्षों पुरानी जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
वर्जन..
नए पुल के निर्माण के लिए स्वीकृति प्राप्त हो गई। अब इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया प्रचलन में हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही इसका निर्माण आरंभ कर दिया जाएगा। ब्रिज कारर्पोशन की प्राथमिकत है कि निर्धारित समय सीमा में पुल का निर्माण पूरा कर शहरवासियों को नया और सुरक्षित पुल सौंपा जाए।
केडी रैदास,एसडीओ ब्रिज कारर्पोशन नरसिंहपुर
Published on:
15 Nov 2025 03:26 pm

