
बीना. नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिरसा मुंडा की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। महाविद्यालय सहित अन्य जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुए और चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. चंदा रत्नाकर ने कहा कि बिरसा मुंडा एकता, समानता और आत्मनिर्भरता के दूत थे। उन्होंने अपनी संस्कृति, धर्म, परंपरा को बचाए रखने का कार्य किया। प्रभारी डॉ. रश्मि जैन ने कहा कि जल, जंगल, जमीन पर ब्रिटिश शासकों द्वारा हो रहे अत्याचार का प्रतिकार किया और अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने अपने जीवन को न्योछावर कर दिया इसलिए उन्हें धरती आवा के नाम से भी जाना जाता है। डॉ. उमा लवानिया ने कहा कि बिरसा मुंडा सत्य एवं न्याय के उपासक थे। कार्यक्रम को नवीन नामदेव, डॉ. निशि भदौरिया, नीता नामदेव, नीलेश शर्मा, रामबाबू रैकवार ने भी संबोधित किया।
जयंती पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
मप्र जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था अंजनी रत्न सेवा समिति द्वारा सेक्टर कंजिया में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती ग्राम गिरोल में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में नवांकुर संस्था अध्यक्ष देवेंद्र राय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जयंती हम सभी जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रहे हैं। बिरसा मुंडा एक महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और लोक नायक थे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष मनोज कुर्मी ने और आभार नरेश तिवारी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पृथ्वी सिंह, वीरसिंह ठाकुर, विशाल, अंकित आदिवासी आदि उपस्थित थे।
अन्याय के विरुद्ध न्याय की लड़ाई लड़ी
तरुण संस्कार ग्राम विकास समिति द्वारा ग्राम गुलौआ में जयंती मनाई गई। मुख्य वक्ता अभिषेक राय ने बताया कि बिरसा मुंडा ने अन्याय के विरुद्ध न्याय की लड़ाई लड़ी। जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक नीरज शर्मा ने बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राहुल यादव, प्रशांत गोलंदाज, प्रमोद चढ़ार आदि उपस्थित थे।
जनजातीय गौरव पखवाड़ा हुआ संपन्न
जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर जनजातीय गौरव पखवाड़ा का समापन हुआ और इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जनपद अध्यक्ष उषा राय, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, जनपद उपाध्यक्ष अमरप्रताप सिंह, नपा उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैंया ने की। सभी ने बिरसा मुंडा के जीवन, उनकी वीरता पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सोनाली राय, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्यय, पूर्व नपाध्यक्ष नीतू राय, मनोज शर्मा, शुभम तिवारी, सुनिता राय, दिनेश राय, सरपंच संघ अध्यक्ष संजय उपाध्याय, अवधेश तिवारी, पप्पू आदिवासी, सीइओ प्रदीप पाल आदि उपस्थित थे। संचालन विकासखंड प्रबंधक अजय चौबे ने किया।
Updated on:
16 Nov 2025 12:30 pm
Published on:
16 Nov 2025 12:29 pm

