3 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में टिफिन देने पहुंची लड़की के साथ हैवानियत! आरोपी के कबूलनामे पर पुलिस हैरान

Murder in Delhi: टिफिन देने के बाद लौट रही 12 साल की मासूम को आरोपी रुपये देने के बहाने बुलाकर ले गया। यमुना किनारे पहुंचते ही उसने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी।

3 min read
Google source verification
tiffin deliver girl rape and murder in Delhi Crime

दिल्ली में टिफिन सप्लायर लड़की के साथ दरिंदगी। (प्रतीकात्मक फोटो)

Murder in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां टिफिन सप्लाई करने वाली 12 साल की मासूम की एक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर ने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम में अगर दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र की घटना

घटना दिल्ली के वजीराबाद इलाके की है। पुलिस के अनुसार, वजीराबाद इलाका निवासी दो सगी बहनें ‌आसपास की फैक्ट्रियों में टिफिन पहुंचाने का काम करती हैं। एक की उम्र 20 साल है, जबकि दूसरी बहन 12 साल की थी। घटना बीते गुरुवार देर शाम की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 20 साल की एक लड़की ने रात करीब 12 बजे पीसीआर कॉल पर बताया कि उसकी 12 साल की छोटी बहन एक फैक्ट्री में टिफिन देने गई थी, जो अभी तक लौटी नहीं है। इसपर एक्टिव हुई पुलिस ने आसपास की फैक्ट्रियों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक फैक्ट्री से 12 साल की लड़की निकलती दिखी, लेकिन थोड़ी दूर जाने के बाद फिर उसका सुराग नहीं लगा।

यमुना किनारे पड़ा मिला अर्धनग्न शव

दूसरे दिन सुबह यमुना नदी किनारे एक लड़की का शव पड़ा होने की पुलिस को सूचना मिली। सूचना पर टिफिन सप्लाई करने वाली 20 की लड़की को लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। 20 साल की लड़की ने शव की पहचान अपनी 12 साल की बहन के रूप में की। पुलिस का कहना है कि यमुना किनारे पड़े शव के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। कमर के ऊपर के कपड़े फटे थे, जबकि कमर के नीचे कोई कपड़ा नहीं था। ऐसे में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और जांच-पड़ताल शुरू की गई।

बड़ी बहन ने बताया आरोपी का सुराग

इसी बीच मृतका की बड़ी बहन ने बताया कि वह एक फैक्ट्री में काम करने वाले रिजवान को रात का टिफिन उसके घर पर देती थी। गुरुवार को उसकी छोटी बहन को रिजवान से टिफिन के रुपये भी लेने थे। उधर, सीसीटीवी में भी 12 साल की मासूम फैक्ट्री से निकलती दिखी थी। ऐसे में पुलिस ने ‌रिजवान को तुरंत धर दबोचा। पूछताछ में रिजवान ने पहले तो टिफिन आने से ही इनकार कर दिया, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो आरोपी टूट गया। इसके बाद उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए पूरी घटना की सच्चाई बता डाली।

आरोपी ने बताई हत्याकांड की पूरी कहानी

इस मामले की जांच कर रहे एसआई जोगिंदर ने बताया कि आरोपी रिजवान ने 12 साल की मासूम को सिर्फ इसलिए मार डाला, क्योंकि उसने दुष्कर्म के बारे में अपने परिजनों को बताने की धमकी दी थी। दरअसल, आरोपी रिजवान ने पुलिस को बताया कि लड़की टिफिन लेकर उसके कमरे पर पहुंची थी। रिजवान का कमरा फैक्ट्री के नजदीक ही दूसरे हिस्से में है। उसने रिजवान से पैसे मांगे तो उसने पैसे नहीं होने की बात कही। इसपर लड़की फैक्ट्री के रास्ते ही वापस अपने घर की ओर जाने लगी। करीब एक मिनट बाद रिजवान भी अपने कमरे से निकलकर बाहर आया तो उसने देखा कि लड़की एक दुकान पर खड़ी है। रिजवान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह लड़की के पास पहुंचा और पैसे देने के लिए उसे अपने साथ चलने को कहा।

सड़क के दूसरी ओर पहुंचते ही दबोचा

लड़की रिजवान के साथ चल पड़ी। सड़क के दूसरी ओर यमुना किनारे की ओर पहुंचते ही अंधेरे में रिजवान ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इसपर लड़की ने शोर मचाते हुए अपने घरवालों को सबकुछ बता देने की धमकी दे दी। इससे रिजवान घबरा गया और उसने लड़की का मुंह बंद कराने के लिए उसका गला दबा दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लड़की की मौत से आरोपी घबरा गया और मौके से फरार होकर अपने कमरे पर चला गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की बात स्वीकारी है। इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे में दुष्कर्म से संबंधित धाराएं जोड़ी जाएंगी। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।